{"_id":"5bb38da7867a557fef6f921f","slug":"up-government-handover-the-cheque-to-vivek-tiwari-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक हत्याकांड: एडीएम ने सौंपे पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपए के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक हत्याकांड: एडीएम ने सौंपे पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपए के चेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Oct 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
कल्पना को चेक सौंपते एडीएम ट्रांसगोमती अनिल कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने पुलिसकर्मी की गोली से मृत विवेक तिवारी के परिवार को 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को उनके आवास पर जाकर चेक सौंपे।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर एडीएम ट्रांसगोमती अनिल कुमार ने परिजनों से मुलाकात कर चेक दिए। एडीएम ने बताया कि 25 लाख रुपये का चेक मृतक की पत्नी कल्पना तिवारी को दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा बेटी प्रियांशी को पांच लाख रुपये, बेटी दिव्यांशी को पांच लाख रुपये और मां अरूणा तिवारी को भी पांच लाख रुपये का चेक दिया गया है।
इस मुआवजे की घोषणा खुद मुख्यमंत्री ने की थी। पीड़ित परिवार की दूसरी मांगों को भी पूरा करने पर जिला प्रशासन विचार कर न्यायसंगत कार्रवाई कर रहा है।