{"_id":"5ffeb0ab8ebc3e33df42f72d","slug":"up-government-gives-details-of-work-done-in-higher-education-in-last-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए मंजूरी जल्द : डॉ. दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए मंजूरी जल्द : डॉ. दिनेश शर्मा
Wed, 13 Jan 2021 10:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एक दर्जन से अधिक नए निजी विश्वविद्यालय स्थापना के लिए मंजूरी जल्द दी जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने 30 निजी विश्वविद्यालय के लिए आशय पत्र जारी कर दिया है। आशय पत्र जारी होने के बाद मंजूरी के लिए दो वर्ष की अवधि है, लेकिन विभाग एक वर्ष से कम अवधि में निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उच्च शिक्षा विभाग की चार साल की उपलब्धियां गिनाई। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा मार्च अप्रैल में कराई जाएगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। शोध को प्रोत्साहन देने के लिए प्रो. राजेन्द्र सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस ऑफ स्टडी एंड रिसर्च और रिसर्च सेंटर फॉर रिन्यूवल एनर्जी नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी की स्थापना की गई है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ की स्थापना की गई है।
उन्होंने कहा कि 51 नए राजकीय महाविद्यालय स्थापित किए जाएंगे। 26 मॉडल राजकीय महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे है। राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता के 2854 पदों में से 1909 पद भरे गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय, राजकीय महाविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। शिक्षकों आधार कार्ड, बैंक खाते के रिकार्ड के आधार पर फर्जी शिक्षकों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों के लिए ऑनलाइन एनओसी की व्यवस्था की है। अगले शैक्षिक सत्र से संबद्धता भी ऑनलाइन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग ने कोरोना संक्रमण काल मे आपदा को अवसर में बदलते हुए ऑनलाइन शिक्षा में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि हजारों डिजिटल पाठ्यसामग्री वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं, इसका लाखों विद्यार्थियों ने उपयोग किया गया।