फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government declares 7 day national mourning on the demise of former President Pranab Mukherjee

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर यूपी सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया 

Mon, 31 Aug 2020 10:29 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 31 Aug 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
UP government declares 7 day national mourning on the demise of former President Pranab Mukherjee
प्रणब मुखर्जी - फोटो : PTI
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर यूपी सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। बता दें कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का देर शाम सोमवार को निधन हो गया। वे 84 साल के थे और 10 अगस्त 2020 से ही राजधानी दिल्ली के सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। मस्तिष्क की सफल सर्जरी के बाद उनके फेफड़े में संक्रमण फैल गया था। वे काफी समय से जीवन रक्षा प्रणाली पर थे। 
विज्ञापन


भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है। वह सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे। 
विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी प्रणब मुखर्जी को आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त थी। उन्होंने देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में अनेक ऐतिहासिक एवं नीतिगत निर्णय लिए। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे महान व्यक्ति का निधन वास्तव में देश के आर्थिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है। अपने शोक संदेश में कहा कि देश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियों में एक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के इलाज के दौरान निधन की खबर अति दुखद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed