फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government declared corona virus threat an Epidemic.

यूपी में कोरोना को महामारी की श्रेणी में रखा गया, 22 मार्च तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद

Fri, 13 Mar 2020 09:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Mar 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
UP government declared corona virus threat an Epidemic.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस से बचाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को 22 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। अभी कोरोना वायरस संक्रमण को महामारी घोषित नहीं किया गया है, पर एपिडेमिक एक्ट के तहत स्वास्थ्य विभाग को कुछ अधिकार दिए गए हैं। इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। स्कूलों खोलने या छुट्टी की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर 20 मार्च को फिर समीक्षा बैठक की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह जानकारी शुक्रवार को लोकभवन में नोवल कोरोना वायरस नियंत्रण की गतिविधियों की समीक्षा बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को दी। सिनेमा व मल्टीप्लेक्स की बंदी का निर्णय उनके ऊपर छोड़ दिया गया है। उन्हें भी सफाई व आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जहां परीक्षाएं चल रहीं हैं, वहां चलती रहेंगी  

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्कूल-कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं, वहां चलती रहेंगी, जहां शुरू नहीं हुई हैं, वहां स्थगित कर दी गई हैं। बेसिक से लेकर उच्च व तकनीकी कॉलेज, स्किल डेवलपमेंट से जुड़े सेंटर 22 मार्च तक बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब ये परीक्षाएं 23 मार्च से 28 मार्च तक होंगी। 20 मार्च को समीक्षा बैठक के बाद जरूरत पड़ने पर तारीख पुन: बढ़ाई जा सकती है।

 
योगी ने कहा कि परीक्षा के पहले कक्षाओं में साफ -सफाई हो, परीक्षार्थियों के हाथ धुलने की व्यवस्था हो। स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में, नगर विकास विभाग निकायों में, पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग हर ब्लॉक में जागरूकता कार्यक्रम करेगा। बेसिक शिक्षा परिषद से सभी स्कूलों में हैंडबिल, पोस्टर व जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया है। माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों में भी जागरूकता फैलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग महिला कल्याण विभाग के सहयोग से आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वायरस की रोकथाम के संबंध में जानकारी देगा। इसके बाद ये सभी लोगों को जागरूक करेंगी। स्कूल चलो अभियान तीन अप्रैल से चलाया जाएगा।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भी लिए जाएंगे नमूने

मुख्यमंत्री ने बताया कि वायरस की जांच से संबंधित नमूने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भी लिए जाएंगे। वहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे का सेंटर है। उनके पास वायरस पहचानने की आधारभूत सुविधाएं हैं। केजीएमयू, एसजीपीजीआई, बीएचयू और एएमयू अलीगढ़ में नमूने की जांच की व्यवस्था है। सभी जिलों में आइसोलेशन वार्ड हैं। इस अभियान में आईएमए का सहयोग भी लिया जा रहा है।

हर व्यक्ति को मास्क लगाने की जरूरत नहीं
योगी ने कहा कि हर व्यक्ति को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। जो संक्रमित या संदिग्ध हैं, वही मास्क लगाएं। मास्क व ग्लब्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। कहीं भी मास्क या सेनेटाइजर का स्टॉक करने और कालाबाजारी की सूचना मिली तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश के 75 जिलों के अस्पतालों में 820 बेड और 24 मेडिकल कॉलेजों में 448 बेड आरक्षित किए गए हैं। कुल 1268 आइसोलेशन बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 1155 कोरेनटाइन बेड की व्यवस्था की गई है।

प्रदेश सरकार ने चीन में वायरस का संक्रमण फैलते ही लगभग डेढ़ महीने पहले ही इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी थी। बचाव, नियंत्रण और इलाज के लिए 30 जनवरी 2020 से प्रदेश में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया था। अब तक 4100 कर्मी प्रशिक्षित किए जा चुके हैं।

एयरपोर्ट, रेलवे, बस स्टेशन पर करें स्क्रीनिंग

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर भी स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा पर अब तक 12.28 लाख से अधिक और एयरपोर्ट पर 17048 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है। आगरा में विदेशी पर्यटक ज्यादा आते हैं, इसलिए वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

मुख्यमंत्री ने आरोग्य मेला में शामिल होने वाले डॉक्टरों की टीम को ट्रेनिंग देने के लिए कहा है, जिससे जमीनी स्तर पर लोगों को बचाव की जानकारी दी जा सके। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री स्वाति सिंह, सतीश द्विवेदी, कपिल देव अग्रवाल, मुख्य सचिव आरके तिवारी मौजूद रहे।

भीड़ रोकने की एडवाइजरी जारी
प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर भीड़ रोकने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। सरकार फिलहाल भीड़ इकट्ठा करने वाला कोई भी कार्यक्रम नहीं करेगी। भीड़ इकट्ठा करने के आयोजन न करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में एकीकृत कमांड सेंटर भी बनाया जाएगा। साथ ही अपील की गई है कि लोग कोरोना वायरस से घबराएं नहीं। सावधानियां और सतर्कता बरतते हुए साबुन पानी से बार-बार हाथ धोएं। खांसते-छींकते समय मुंह को रुमाल व कपड़े से जरूर ढकें और इधर-उधर नहीं थूकें।

लखनऊ में तीन और संदिग्ध मरीज मिले, संक्रमित डॉक्टर की हालत में सुधार

ओमान व सऊदी अरब से बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ लौटे तीन यात्रियों में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के लिए सैंपल केजीएमयू भेजा गया है। वहीं, केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला डॉक्टर की हालत स्थिर है।

कोरोना वायरस के खौफ के बीच देश में पहली मौत की पुष्टि हुई है। कर्नाटक में कलबुर्गी के 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोरोना के कारण ही हुई थी। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने का खुलासा हुआ।

इस बीच, 14 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 75 तक पहुंच गई। हरियाणा और दिल्ली सरकार ने एहतियात बरतते हुए इसे महामारी घोषित कर दिया है। दिल्ली के स्कूल, कॉलेज व सिनेमाघर और उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर में सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

खतरे को देखते हुए भारत ने पूरी दुनिया से खुद को अलग किया

केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को महामारी रोग अधिनियम की धारा दो के प्रावधान लागू करने को कहा है। खतरे को देखते हुए भारत ने पूरी दुनिया से अपने को अलग कर लिया है। शुक्रवार शाम 5.30 बजे से सभी देशों का वीजा निरस्त करने का फैसला अमल में आ जाएगा।

केंद्र सरकार ने मंत्रियों के विदेशी दौरों पर भी रोक लगा दी है। नए मामलों में नौ महाराष्ट्र व एक-एक दिल्ली, लद्दाख व आंध्र प्रदेश और 2 यूपी के हैं। केरल में 17, यूपी में 11 व महाराष्ट्र में 11 मरीज आ चुके हैं। 75 में से 17 विदेशी सैलानी हैं। इनमें 16 इतालवी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed