फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government campaign against dengue mosquito in lucknow

इस बार डेंगू से बचने के लिए यूपी सरकार की ये हैं तैयारियां

Sat, 08 Jul 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Jul 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
up government campaign against dengue mosquito in lucknow
डेमो - फोटो : file photo
डेंगू से रोकथाम के लिए सरकार ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग ने हर रविवार मच्छरों पर वार अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि डेंगू से बचाव केवल सावधानी के जरिए ही संभव है।
विज्ञापन


इसलिए सरकार जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। हर सप्ताह रविवार के दिन साफ-सफाई का अभियान चलेगा। ऐसे स्थानों को साफ किया जाएगा, जहां मच्छर पैदा होते हैं।
विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। सरकार ने अप्रैल से ही डेंगू के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसी के तहत जापानी बुखार से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें तय लक्ष्य का 103 फीसदी सफलता मिली। वर्ष 2016 में डेंगू के 15033 केस आए थे। इसी को देखते हुए सरकार ने पहले से कमर कस ली है।
सभी जिलों के सीएमओ को एंटी लार्वा का छिड़काव करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

सीजन शुरू होते ही हर अस्पताल को 10 बेड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पांच बेड आरक्षित रखने हैं। हर अस्पताल में हाई फीवर वाले मरीजों के लिए हेल्प डेस्क बनेगी।

सरकारी अस्पतालों से अ‌भ‌ियान की शुरुआत

up government campaign against dengue mosquito in lucknow
स्वास्थ्य मंत्री ‌स‌िद्धार्थ नाथ ‌स‌िंह - फोटो : demo pic
रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। इसका काम डेंगू वाले स्थानों को चयनित कर केस स्टडी करना और आसपास के इलाकों को डेंगू के कीटाणु से मुक्त कराना है। यह टीम डीएम, एसएसपी या किसी भी स्थानों की चेकिंग कर सकती है। यह टीम मंत्री आवास की भी जांच कर सकती है।

यदि वहां डेंगू का लार्वा पाया जाता है तो सीएमओ को यह अधिकार है कि वे नोटिस दें। उसे ठीक न किया गया तो पांच हजार तक जुर्माना लग सकता है।
हर स्कूल में हेल्थ एजुकेटर नियुक्त किए गए हैं।

यह बच्चों को डेंगू से बचाव के तरीके बताएंगे। स्कूलों में उन स्थानों को चिह्नित कर साफ-सफाई होगी, जहां जल भराव होगा। पिछले साल 4.50 करोड़ रुपये का बजट जल जनित रोगों से निपटने के लिए मिला था। इस सीजन में ज्यादा बजट मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार मच्छरों पर वार अभियान की शुरुआत नौ जुलाई को लखनऊ के सरकारी अस्पतालों से करने का फैसला लिया है। लखनऊ में बनी 70 रैपिड रिस्पांस टीम को सरकारी अस्पतालों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed