{"_id":"5ec7e4578ebc3e906f64b36f","slug":"up-government-blocks-many-social-media-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक न्यूज के खिलाफ यूपी सरकार की कड़ी कार्रवाई, अब तक 123 अकाउंट हुए ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेक न्यूज के खिलाफ यूपी सरकार की कड़ी कार्रवाई, अब तक 123 अकाउंट हुए ब्लॉक
Fri, 22 May 2020 08:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 May 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोना काल में यूपी सरकार ने फेक न्यूज फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की है। सूचना निदेशक शिशिर के अनुसार 22 मई तक ट्विटर के 38, फेसबुक के 37, टिक टॉक के 47 और वाट्सएप के एक अकाउंट सहित कुल 123 अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में अब तक 40 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। ये जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दीं।
विज्ञापन
फ़ेक न्यूज़ पे कार्रवाई करते हुए २२ मई तक ट्विटर के ३८, facebook के ३७, टिक टोक के ४७, तथा what’s एप के ०१ अकाउंट कुल १२३ अकाउंट्स को ब्लॉक किया जा चुका है । अभी तक कुल ४० एफ़आईआर पंजीकृत।@UPGovt
— Shishir (@ShishirGoUP) May 22, 2020
विज्ञापन
यूपी में अब 2243 एक्टिव केस
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक प्रदेश में 2243 एक्टिव केस हैं। इलाज के बाद 3238 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। गुरुवार को 7249 नमूनों की जांच की गई और 928 पूल टेस्ट किए गए।
विज्ञापन
आशा वर्कर ने होम क्वारंटीन में रहने वाले 6.58 लाख से अधिक लोगों की जांच की है। इनमें से 764 लोगों में बुखार, जुकाम-खांसी के लक्षण मिले। इन सभी का इलाज किया जा रहा है।