{"_id":"5e9c66d88ebc3e769f5e7e47","slug":"up-government-arrange-to-bring-home-to-migrant-laborers-trapped-in-other-states-said-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की जिम्मेदारी ले सरकार : प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की जिम्मेदारी ले सरकार : प्रियंका गांधी
Sun, 19 Apr 2020 08:27 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 19 Apr 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने एक वीडियो संदेश में प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए अपील की है। प्रियंका ने कहा, कई दिनों से अलग-अलग प्रदेशों में फंसे हुए यूपी के प्रवासी मजदूरों से मैं बात कर रही हूं। मजदूरी करने के लिए ये अलग-अलग शहरों में गए। लॉकडाउन हुआ तो मजदूरी बंद हो गई। राशन भी खत्म हो गया। अब आठ-आठ लोग एक कमरे में बंद हैं।
विज्ञापन
ये मजदूर हमारे अपने हैं। इनकी मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम इन्हें ऐसे ही नहीं छोड़ सकते। कोई रास्ता तो निकालना होगा।#COVID pic.twitter.com/25b1A9n31X
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 19, 2020
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें इनकी समस्या का हल खोजने की कोशिश करनी चाहिए। यह यूपी सरकार की जिम्मेदारी है। हम उनको इस तरह से नहीं छोड़ सकते। प्रियंका ने कहा, मैं यूपी सरकार को बधाई देना चाहती हूं कि कोटा से छात्रों को घर ले आए। लेकिन ये मजदूर भी तो हमारे हैं। संदेश में कहा है कि एक हेल्पलाइन हो और हजार लोगों का कंट्रोलरूम हो। एक प्लान बनाया जाए, ताकि धीरे-धीरे ये अपने जिले में आ सकें।
विज्ञापन
