फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government approves the salary increament of asha and anganbadi karyakarta.

यूपी सरकार का फैसला: आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि को मंजूरी

Sun, 02 Jan 2022 12:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Jan 2022 12:42 PM IST
सार

यूपी सरकार ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि को मंजूरी दे दी है। उन्हें बढ़े हुए मानदेय के साथ ही प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

विज्ञापन
UP government approves the salary increament of asha and anganbadi karyakarta.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

राज्य सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना करने संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी है। अभी तक आशा और आशा संगीनी को केंद्र से 1500 रुपये और राज्य से 750 रुपये दिया जाता है। अब उन्हें राज्य से भी 1500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसी के साथ कैबिनेट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


इनका मानदेय 500 रुपये प्रति माह बढ़ाया जाएगा, जो अब बढ़कर 6500 रुपये प्रति माह हो जाएगा। इसके साथ ही कोविड संक्रमण के दौरान बेहतर कार्य के लिए दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय भी किया गया है। यह राशि दिसंबर से मार्च माह के लिए होगी।
विज्ञापन


अंत्योदय कार्ड धारकों को मार्च तक मुफ्त चीनी
प्रदेश में अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन की दुकान से मार्च तक चीनी मुफ्त मिलेगी। अभी तक सस्ती दरों पर 18 रुपये प्रति किलो चीनी प्रत्येक कार्ड पर मिल रही थी। कैबिनेट ने इसे मुफ्त देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले का लाभ प्रदेश में लगभग 40 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को होगा। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने इन कार्ड धारकों को मुफ्त चीनी वितरित भी किया था। इसी के बाद सस्ती दर पर दी जा रही चीनी को मुफ्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों के जीर्णोंद्धार में 50 प्रतिशत आर्थिक मदद करेगी सरकार
माध्यमिक व संस्कृत शिक्षा के सहायता प्राप्त विद्यालयों के जीर्णोंद्धार, मरम्मत, निर्माण व अवस्थापना सुविधाओं में प्रदेश सरकार भी 50 प्रतिशत मदद क रेगी। योगी कैबिनेट ने इससे संबंधित प्रस्ताव को बाई सर्कुलेशन मंजूर दे दी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि अभी तक इन कार्यों के लिए सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधन को ही धन की व्यवस्था करनी होती थी। प्रबंधन के पास पर्याप्त बजट न होने से विद्यालयों का अपेक्षित रखरखाव नहीं हो पाता था। ऐसे में इन कार्यों के लिए आवश्यक बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा विद्यालय प्रबंधन और शेष 50 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। सरकारी सहायता का भुगतान तीन किस्तों में होगा। पहले 15 प्रतिशत राशि दी जाएगी। इसके बाद उसकी उपयोगिता सिद्ध होने पर 50 प्रतिशत राशि दी जाएगी और शेष 35 प्रतिशत राशि अंत में दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed