{"_id":"58e89aa44f1c1b081a5b6434","slug":"up-government-annapoorna-bhojnalay-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अब कोई नहीं रहेगा भूखा, 3 रुपए में नाश्ता तो 5 रुपए में मिलेगा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अब कोई नहीं रहेगा भूखा, 3 रुपए में नाश्ता तो 5 रुपए में मिलेगा खाना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Apr 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस योजना को लॉन्च करने की पूरी तैयारी हो चुकी है। इसमें पांच रुपए में भरपेट खाना और 3 रुपए में नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी।
योजना में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अन्नपूर्णा भोजनालय यूपी के सभी नगर निगमों में खोले जाएंगे। इस बारे में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का कहना है, सरकार सस्ते भोजनालय का परीक्षण कर रही है। श्रमिकों के साथ गरीबों को भी सस्ता भोजन मिलेगा इसके लिए सरकार अलग से बजट देगी।
ये है संभावित मेन्यू
नाश्ते और खाने में पौष्टिकता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसमें नाश्ते में दलिया, पोहा, चाय, इडली-सांभर होगा। खाने में दाल, चावल, सब्जी और रोटी होगी।