फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up goverment increase salary of contractual teachers

यूपीः संविदा शिक्षकों के वेतन में होगी बड़ी बढ़ोतरी

Wed, 12 Aug 2015 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 12 Aug 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
Up goverment increase salary of contractual teachers

प्रदेश सरकार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए संविदा शिक्षकों का वेतन बढ़ाने जा रही है। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर तक के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है। इसमें 30 हजार से 53 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

सूबे में सरकारी क्षेत्र के 14 मेडिकल कॉलेज हैं। कई और मेडिकल संस्थान खुलने जा रहे हैं। सभी कॉलेजों व संस्थानों में शिक्षकों की बेहद कमी है।

जब तक उप्र लोक सेवा आयोग से नियमित भर्तियां नहीं होती तब तक मेडिकल कॉलेजों को संविदा शिक्षकों से काम चलाना है।लेकिन सरकारी कॉलेजों में वेतन कम होने से अच्छे शिक्षक नहीं मिल पाते।

विज्ञापन

कम वेतन की वजह से सरकारी कॉलेजों को नहीं मिलते शिक्षक

Up goverment increase salary of contractual teachers

निजी मेडिकल कॉलेज काफी अच्छे वेतन पर शिक्षकों को रख लेते हैं। शिक्षकों की कमी से एमसीआई भी एमबीबीएस की सीटें घटाने की चेतावनी देती रहती है।

इन्हीं सबको देखते हुए सरकार ने इस साल जनवरी में संविदा शिक्षकों का वेतन बढ़ाया था लेकिन यह निजी कॉलेजों की तुलना में कहीं नहीं टिकता। इस कारण संविदा शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। अब एक बार फिर सरकार इनका वेतन बढ़ाने की तैयारी में है।

चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डॉ. वीएन त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की बेहद कमी है। निजी कॉलेज ही नहीं उत्तराखंड सरकार भी अपने संविदा शिक्षकों को काफी अच्छा वेतन दे रही है।

इसलिए यहां के शिक्षक निजी मेडिकल कॉलेज या फिर उत्तराखंड चले जा रहे हैं। शिक्षक पूरे न होने के कारण एमबीबीएस की सीटें भी कम हो सकती हैं।

ऐसे में प्रदेश सरकार भी संविदा शिक्षकों का वेतन बढ़ाने जा रही है। इसका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। वहां से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed