फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up goverment helps in daughter's marriage

UP: बेटी की शादी करने वालों के लिए खुशखबरी

Sun, 27 Dec 2015 07:31 PM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
up goverment helps in daughter's marriage

सूबे में अगले साल से पिछड़े वर्ग के लिए शादी अनुदान योजना फिर शुरू होगी। इतना ही नहीं, अनुदान राशि दोगुनी करने का भी फैसला किया गया है।  

विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने बसपा के शासनकाल में शादी-बीमारी अनुदान योजना शुरू की थी। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों में लड़की की शादी होने पर 10 हजार रुपये और बीमारी के इलाज के लिए 5 हजार रुपये देने का प्रावधान है।
विज्ञापन


हालांकि पिछले दो बरसों से इस मद के लिए कोई बजट नहीं रखा गया है। नतीजतन, बिना किसी आधिकारिक घोषणा के योजना बंद है। अगले साल के चुनावी बजट में पिछड़े वर्ग के गरीबों की लड़कियों की शादी के लिए अनुदान योजना बहाल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोगुनी हुई लड़की की शादी की अनुदान राशि

up goverment helps in daughter's marriage

इस राशि को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की योजना है। वहीं, सपा सरकार ने प्रदेश में गरीबों के लिए मुफ्त इलाज की योजना लागू की है। इसलिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इलाज के लिए दी जाने वाली सहायता बंद करने का प्रस्ताव भी तैयार किया है।

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed