बुंदेलखंड की 9900 छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्याधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने सूखे की समस्या से जूझ रहे बुंदेलखंड की 9900 और छात्राओं को कन्या विद्या धन देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिया।
इस वित्त वर्ष में 99 हजार छात्राओं को कन्या विद्या धन दिया जाना है। इसके लिए कुल 300 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है।
योजना में इंटरमीडिएट पास करने वाली प्रत्येक लाभार्थी छात्रा को एकमुश्त 30 हजार रुपये की मदद दी जाती है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, लक्ष्य का 90 फीसदी हिस्सा सभी जिलों को आवंटित कर दिया गया, जबकि 10 फीसदी हिस्सा जारी नहीं किया गया था।
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने इस 10 फीसदी हिस्से को बुंदेलखंड के सात जिलों को आवंटित करने के निर्देश दिए।
यूपी बोर्ड की ज्यादा छात्राओं को मिल सकेगा कन्या विद्या धन
कन्या विद्या धन के लिए शासन ने संशोधित नियमावली जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद और उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद के लिए निर्धारित लक्ष्य के तहत छात्राएं न मिलने पर लाभार्थियों का चयन यूपी बोर्ड की छात्राओं में से किया जाएगा।
एक ही बोर्ड की छात्राओं के मेरिट में अंक समान होने पर ज्यादा उम्र वाली छात्रा को तरजीह दी जाएगी।