{"_id":"951e22b2d11cf6f227f2123e28e98639","slug":"up-gov-to-take-action-against-philaria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया से बचने के लिए पढ़ें ये जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया से बचने के लिए पढ़ें ये जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Dec 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत पहले चरण में 14 से 20 दिसंबर को 51 जिलों के लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
यह दवा एक साथ दो वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को खिलाई जाएगी। इसका दूसरा चरण जनवरी में चलाया जाएगा। फाइलेरिया रोग में हाथ या पैर बहुत ज्यादा सूज जाते हैं। इसलिए इस रोग को हाथी पांव भी कहते हैं।
विज्ञापन
यह एक लाइलाज रोग होता है, जो गंदे पानी में पैदा होने वाले क्यूलेक्स (मादा) मच्छर के काटने से होता है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने फाइलेरिया से बचाव के लिए एक साथ सभी जिलों में अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
इसके तहत दो तरह की दवा लोगों को खिलाई जाएगी। इनमें डायईथायलकार्बाजीन (डीईसी) व एल्वेंडाजोल की गोली शामिल हैं। यह दवा सभी को निशुल्क खिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि पांच-छह साल तक लगातार इस डोज को लेने से फाइलेरिया बीमारी से हमेशा के लिए बचा जा सकता है।