अमृत योजना में यूपी को केंद्र ने दिया 63 करोड़ रुपये का इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे को पुरस्कृत किए जाने पर अफसरों को बधाई दी है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 2015-16 के लिए उत्तर प्रदेश के एक लाख आबादी वाले 61 अमृत शहरों की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को विचार के लिए भेजी गई थी।
इनकी शर्तों को पूरा करने पर केंद्र ने यूपी को यह पुरस्कार दिया है। यह राशि शहरी रूपांतरण व कायाकल्प के लिए उपलब्ध कराई गई है।
\
इसका उपयोग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य उच्चाधिकार समिति की ओर से अमृत शहरों में विकास के लिए किया जाएगा।
सर्वाधिक राशि यूपी को मिली
प्रवक्ता ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के अंतर्गत केंद्र द्वारा पुरस्कार के लिए आवंटित कुल राशि 400 करोड़ रुपये थी, जिसमें से सर्वाधिक 63.47 करोड़ रुपये यूपी को दिए गए हैं।
गौरतलब है कि 2015-16 से केंद्र सरकार द्वारा संचालित अमृत योजना के अंतर्गत शहरी सुधारों से संबंधित निर्धारित शर्तों का 70 फीसदी हासिल करने वाले राज्यों को 10 फीसदी प्रोत्साहन राशि इंसेंटिव के रूप में प्रतिवर्ष दी जाती है।