फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Gorakhpur zoological garden closed after tigress tested positive for bird flu, all three tiger reserves wi

यूपी:बाघिन को बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद गोरखपुर प्राणि उद्यान बंद, 15 जून से बंद हो जाएंगे तीनों टाइगर रिजर्व

Tue, 10 Jun 2025 09:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Jun 2025 09:52 PM IST
सार

Gorakhpur zoo closed: कानपुर जू के बाद गोरखपुर जू में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। एक बाघिन को बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद गोरखपुर जू को बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
UP: Gorakhpur zoological garden closed after tigress tested positive for bird flu, all three tiger reserves wi
दुधवा टाइगर रिजर्व 15 जून से होगा बंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कानपुर प्राणि उद्यान के बाद गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में भी बाघिन को एविएंजा फ्लू की पुष्टि हो गई है। इसके बाद गोरखपुर और कानपुर प्राणि उद्यान को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में प्रधान मुख्य संरक्षक वन्य जीव अनुराधा वेमुरी ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने वन्य जीवों के स्वास्थ्य पर निरंतर नजर रखने के निर्देश भी दिए हैं। इसके पहले प्रदेश के कई जिलों के जू बीते दिनों बंद रहे थे। 

विज्ञापन


प्रदेश के तीनों टाइगर रिजर्व 15 जून से बंद
मानसून सीजन को देखते हुए प्रदेश के तीनों टाइगर रिजर्व 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएंगे। मुख्य वन संरक्षक व फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व, वन संरक्षक/फील्ड डायरेक्टर रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट और प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व की संस्तुति और मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमानों के आधार पर वर्षाकाल की संभावना देखते हुए पर्यटन सत्र 15 जून से बंद करने का निर्णय लिया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव अनुराधा वेमूरी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed