{"_id":"68ebbc1831372557c8018da5","slug":"up-gomti-river-to-be-rejuvenated-cm-announces-gomti-revival-mission-sewer-water-will-not-be-discharged-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोमती नदी का होगा कायाकल्प, सीएम ने की गोमती पुनर्जीवन मिशन की घोषणा; नहीं गिरेगा सीवर का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोमती नदी का होगा कायाकल्प, सीएम ने की गोमती पुनर्जीवन मिशन की घोषणा; नहीं गिरेगा सीवर का पानी
Sun, 12 Oct 2025 08:02 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:02 PM IST
सार
Gomti River in UP: यूपी के कई जिलों से निकलने वाली गोमती नदी का कायाकल्प किया जाएगा। सीएम योगी ने गोमती पुनर्जीवन मिशन की घोषणा की है।
विज्ञापन
गोमती नदी का होगा कायाकल्प।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्वच्छ, अविरल और निर्मल गोमती’ के संकल्प को साकार करने के लिए ‘गोमती नदी पुनर्जीवन मिशन’ शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह समाज के हर वर्ग की सहभागिता से चलने वाली एक जन-आंदोलनात्मक पहल होगी। गोमती में एक भी बूंद सीवरेज न गिरे, इसके लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीति बनाई जाए। नदी किनारे अवैध बस्तियों में रहने वाले घुसपैठियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि तटों पर स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सीएम ने रविवार को टेरीटोरियल आर्मी की पहल पर इस बाबत आयोजित बैठक में कहा कि गोमती हमारी सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक विरासत और जीवनधारा की प्रतीक है। यह मिशन पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी साझा प्रतिज्ञा का प्रतीक बनेगा। मिशन का दायरा पीलीभीत से गाजीपुर तक गोमती नदी के संपूर्ण प्रवाह क्षेत्र को कवर करेगा। मिशन के अंतर्गत नगरीय सीवेज का 95 प्रतिशत से अधिक अवरोधन, नदी प्रदूषण को न्यूनतम स्तर तक लाना और नदी तटीय पारिस्थितिकी का पुनरुद्धार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में बताया गया कि गोमती में गिरने वाले 39 प्रमुख नालों में से 13 अब भी बिना उपचारित हैं। वर्तमान में छह एसटीपी 605 एमएलडी की कुल क्षमता के साथ संचालित हैं। इन्हें पूर्ण रूप से प्रभावी बनाने हेतु नालों को एसटीपी तक मोड़ने, नए संयंत्र स्थापित करने और पुराने संयंत्रों के उन्नयन की आवश्यकता है। बैठक में टेरिटोरियल आर्मी के मेजर जनरल सलिल सेठ, ब्रिगेडियर नवतेज सिंह सोहल, ब्रिगेडियर सी. माधवाल, कर्नल अरविंद एस. प्रसाद, ले. कर्नल सचिन राणा, ले. कर्नल सौरभ मेहरोत्रा, मेजर केएस नेगी, प्रो. (डॉ.) वेंकटेश दत्ता, ले. कर्नल हेम लोहुमी और शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
इकाना के पास विकसित होंगे वेटलैंड
सीएम ने कहा कि यह मिशन नदी के पुनर्जीवन का माध्यम बनेगा। राजधानी में इकाना स्टेडियम के पास नए वेटलैंड विकसित होंगे। नदी किनारे के अवैध अतिक्रमणों को हटाने, घाटों के सौंदर्यीकरण, और तटीय हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती से प्रतिबंध लागू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टास्क फोर्स की मासिक बैठकें नियमित हों, त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट सीएम कार्यालय भेजी जाए।
जनवरी में बनी थी टास्क फोर्स
बता दें कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत इसी वर्ष जनवरी में गठित गोमती टास्क फोर्स में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक, सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल निगम, लखनऊ नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण तथा अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया था।