{"_id":"6844128e6c151f851d0d4470","slug":"up-global-capability-center-conclave-on-june-10-leading-business-groups-will-gather-in-lucknow-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर कॉन्क्लेव 10 जून को, लखनऊ में जुटेंगे दिग्गज कारोबारी समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर कॉन्क्लेव 10 जून को, लखनऊ में जुटेंगे दिग्गज कारोबारी समूह
Sat, 07 Jun 2025 03:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:51 PM IST
सार
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति के जरिए सरकार का फॉर्च्यून 500 कंपनियों और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर फोकस है। इस आयोजन में 50 बड़े कारोबारी समूहों के आने के उम्मीद है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन्वेस्ट यूपी ने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति के तहत यूपी को वैश्विक क्षमता केंद्र के बड़े गढ़ के रूप में विकसित करने की तैयारी की है। इसके तहत पहली बार जीसीसी के लिए बड़े समूह लखनऊ में एक साथ जुटेंगे। इसमें जेपी माॅर्गन सहित कई मल्टीनेशनल समूह के आने की संभावना है। इन्वेस्ट यूपी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 10 जून को लखनऊ में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
जीसीसी नीति वैश्विक प्रतिभा, संसाधनों और विशेषज्ञता का उपयोग करने के लिए दुनिया भर के संगठनों द्वारा स्थापित किए जाते हैं। वे आम तौर पर बड़े निगमों का हिस्सा होते हैं और अनुसंधान और विकास, आईटी सेवाओं, व्यवसाय प्रक्रिया आउटसोर्सिंग, इंजीनियरिंग सेवाओं जैसी सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 10 दिन के अंदर शुरू हो सकते हैं राम दरबार में दर्शन, मंदिर ट्रस्ट कर रहा विचार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ईद उज अजहा: अमन-चैन की दुआ में उठे हजारों हाथ...अकीदत के साथ अदा की नमाज, धर्मगुरू बोले- खुले में कुर्बानी न दें
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति 2024 उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश के साथ-साथ रोजगार का साधन भी बनेगी। इस नीति के जरिए सरकार का फॉर्च्यून 500 कंपनियों और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर फोकस है। इसीलिए 10 जून को लखनऊ में इस क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों को इन्वेस्ट यूपी ने आमंत्रित किया है। इस आयोजन में 50 बड़े कारोबारी समूहों के आने की उम्मीद है।