{"_id":"6505df0720440cde9301ad03","slug":"up-gift-of-tap-water-to-more-than-1-lakh-families-on-pm-modi-s-birthday-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1 लाख से अधिक परिवारों को नल से जल का तोहफा, रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1 लाख से अधिक परिवारों को नल से जल का तोहफा, रचा इतिहास
Sat, 16 Sep 2023 10:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:29 PM IST
सार
विभाग के समस्त अधिकारी इस लक्ष्य को प्राप्त करने में युद्धस्तर पर जुटे थे। बता दें की अभी दो दिन पहले ही यूपी नल कनेक्शन देने के मामले में देश में नम्बर 1 बना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी और पीएम मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम मोदी के जन्मदिन पर योगी सरकार ने यूपी के एक लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल का तोहफा दिया। यूपी ने यह लक्ष्य 1 दिन में पूरा करके फिर एक इतिहास रच दिया।
यूपी के ग्रामीण परिवारों को पीएम मोदी के जन्मदिन पर मिला नल से स्वच्छ पेयजल का अनूठा उपहार उनके जीवन में नई खुशियां लेकर आया। बरसों से पीने के पानी की समस्याओं से निजात मिलने के साथ इस सौगात से उनके जीवन स्तर में सुधार की उम्मीदें भी जगी हैं। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने पीएम मोदी के जन्मदिवस को विशेष रूप से मनाने के लिये राज्य में एक दिन में 1 लाख से अधिक नल कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया था।
विभाग के समस्त अधिकारी इस लक्ष्य को प्राप्त करने में युद्धस्तर पर जुटे थे। बता दें की अभी दो दिन पहले ही यूपी नल कनेक्शन देने के मामले में देश में नम्बर 1 बना है। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा बदलाव लाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
योजना से जहाँ प्रत्येक दिन 40 हज़ार से अधिक ग्रामीणों तक नल कनेक्शन पहुंचाए जा रहे है वहीं अधिकारी और कर्मचारियों की टीम पूरे यूपी में परियोजनाओं को तय लक्ष्य से पूरा करने में जुटी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जल जीवन मिशन योजना की निगरानी करने के साथ समय -समय पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहते हैं।