{"_id":"66a52f5305fd13913b092d37","slug":"up-ghaziabad-deputy-commissioner-of-police-vivek-removed-due-to-dispute-with-bjp-mla-surendra-nath-tiwari-wi-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी:भाजपा एमएलए से विवाद में गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त विवेक हटाए गए, सुरेन्द्र नाथ तिवारी को मिलेगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी:भाजपा एमएलए से विवाद में गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त विवेक हटाए गए, सुरेन्द्र नाथ तिवारी को मिलेगी तैनाती
Sat, 27 Jul 2024 11:03 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:03 PM IST
सार
Nand Kishore Gurjar: विधायक ने बताया कि पिछले दिनों मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों की बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस कमिश्नर के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी और सुरक्षा हटाने के मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
नंद किशोर गुर्जर ने लिखा था पत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के सुरक्षाकर्मी हटाने को लेकर हुए विवाद में प्रदेश सरकार ने पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव को हटा दिया है। विवेक को डीजीपी मुख्यालय से अचैट कर दिया गया है। उनके स्थान पर सुरेन्द्र नाथ तिवारी को गाजियाबाद का नया पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में विधायक नंद किशोर गुर्जन ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस उपायुक्त ने मीडिया में यह बयान दिया था हिस्ट्रीशीटर और विधायकों के सुरक्षा कर्मी हटाए जाएंगे। हिस्ट्रीशीटर के साथ विधायक का नाम लेने पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा में लगे सभी छह पुलिस कर्मियों को हटा दिया गया। जबकि यह सुरक्षा ने उन्हें गंभीर खतरा को देखते हुए दी गई थी। उन्होंने बताया कि दुबई और करांची से मिली धमकियों के आधार पर उन्हें यह सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर उनकी सुरक्षा को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि पिछले दिनों मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों की बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस कमिश्नर के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी और सुरक्षा हटाने के मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें दो पुलिस कर्मी उपलब्ध तो करा दिए गए, लेकिन वह सिर्फ घर पर बैठने के लिए तैनात किए। विधायक का कहना है कि जब कहीं आने-जाने के दौरान सुरक्षा कर्मी साथ नहीं जाएंगे तो उनकी हमें जरूरत ही क्या है। इसलिए मैने उन दोनों सुरक्षा कर्मियों को भी वापस कर दिया है।
विज्ञापन