{"_id":"00b58ea5c7ef6f4f971696ce05b7a8bc","slug":"up-gets-5-new-trains-in-railway-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल बजट: जानिए, क्या है यूपी के खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल बजट: जानिए, क्या है यूपी के खाते में
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 08 Jul 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊवासियों को पहली एसी डबल डेकर का तोहफा मंगलवार को रेल बजट में मिल सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा लखनऊ से मुंबई के लिए राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर एक प्रतिदिन एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी चल सकती है।
रेलवे प्रशासन के प्रस्तावों को यदि रेल बजट में मंजूरी मिली तो जम्मूतवी जाने वाले यात्रियों के लिए भी गोरखपुर-जम्मूतवी सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन का तोहफा शहरवासियों को मिल सकेगा।
इन सबके बीच लखनऊ को यहां से आरंभ होने वाली दो और गुजरने वाली पांच ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है। गोरखपुर से मुंबई एलटीटी और गोरखपुर-पुणे प्रीमियम स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
रोजाना चल सकती है गोरखपुर-देहरादून
रेल बजट में गोरखपुर से देहरादून के लिए चलने वाली ट्रेन राप्तीगंगा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की घोषणा हो सकती है।
हालांकि इसके लिए मुरादाबाद रेल मंडल की ओर से अंतिम समय तक स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। यदि यह ट्रेन रोजाना चलेगी तो उनकेलिए जनता एक्सप्रेस के अलावा एक अन्य ट्रेन का विकल्प भी रहेगा।
विज्ञापन