{"_id":"5df941e18ebc3e87a76281d8","slug":"up-general-budget-2019-20-set-to-be-more-than-5-lakh-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः 2019-20 का आम बजट 5 लाख करोड़ से अधिक का होना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः 2019-20 का आम बजट 5 लाख करोड़ से अधिक का होना तय
Wed, 18 Dec 2019 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : SELF
वित्त वर्ष 2019-20 में प्रदेश का बजट 5 लाख करोड़ की सीमा को छू नहीं पाया। 2020-21 के आम बजट में यह आंकड़ा पार होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में एक आम बजट और दो अनुपूरक बजट पेश किए। फरवरी-2019 में 4.79 लाख करोड़ रुपये का आम बजट पेश होने के बाद से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वित्त वर्ष में अनुपूरक बजटों के माध्यम से सरकार के खजाने का आकार 5 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
मितव्ययिता पर जोर और 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था पर फोकस के बाद यह अनुमान सहज माना जाने लगा था। मगर, आम बजट के अलावा जुलाई व दिसंबर में अनुपूरक बजट लाने के बावजूद बजट आकार 4.97 लाख करोड़ पर जाकर ठिठक गया।
विज्ञापन
दूसरे अनुपूरक बजट में कम राजस्व आय का साफ असर सामने आया है। सरकार मुख्यमंत्री की कई बहुप्रचारित घोषणाओं के लिए पैसे का बंदोबस्त नहीं कर पाई है।
जानकार बताते हैं कि वित्त वर्ष 2019-20 का आम बजट 5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा। नए वित्त वर्ष का आम बजट पिछले कई वर्षों से बीते वित्त वर्ष के आम बजट से 8 से 11 प्रतिशत वृद्धि दर लेकर बनाया जाता रहा है। मंदी के बीच यदि आठ प्रतिशत भी वृद्धि दर ली गई तो भी अगला आम बजट 5 लाख करोड़ से अधिक का हो जाएगा।
2019-20 का बजट अनुमान
आम बजट : 4,79,701.10 करोड़
पहला अनुपूरक : 13,594.87 करोड़
दूसरा अनुपूरक : 4,210.85 करोड़
-------------------------------------
योग 4,97,506.82 करोड़
-------------------------------------