फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Gang forging Aadhaar and birth certificates busted; used software to alter identities; two arrested, inclu

यूपी: फर्जी आधार-जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरोह पकड़ा, सॉफ्टवेयर से बदलते थे पहचान; सगरना समेत दो गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 05:54 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 23 Sep 2026 05:54 PM IST
सार

लखनऊ में एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी आधार, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सॉफ्टवेयर की मदद से आधार में बदलाव करते थे और इसके आधार पर अन्य दस्तावेज तैयार कर लोगों से रकम लेते थे।

विज्ञापन
UP: Gang forging Aadhaar and birth certificates busted; used software to alter identities; two arrested, inclu
सरगना समेत दो पकड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने राजफाश किया है। एसटीएफ ने गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को मुंबई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को लेकर रवाना हुई।

विज्ञापन


एसटीएफ सीओ प्रमेश शुक्ला के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में अयोध्या के ठठेरिया अंगूरीबाग निवासी इम्तियाज सिद्दीकी राइन और रीडगंज निवासी मोहम्मद तलहा खान शामिल हैं। इम्तियाज वर्तमान में मुंबई के सीएसटी इलाके में रह रहा था। दोनों के खिलाफ मुंबई के पायधुनी थाने में एफआईआर दर्ज है। जांच के दौरान आरोपियों के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस ने यूपी एसटीएफ से मदद मांगी थी। 

विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि प्रत्येक दस्तावेज के लिए पांच से दस हजार रुपये गिरोह वसूलता था। कई वर्षों से गिरोह फर्जीवाड़ा कर रहा था। काम बढ़ने पर इम्तियाज ने तलहा को भी अपने साथ शामिल कर लिया। दोनों फर्जी जन्म प्रमाणपत्र भी तैयार करते थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए इम्तियाज मुंबई से भागकर उत्तर प्रदेश आ गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।

विज्ञापन

बिना दस्तावेज आधार में करते थे बदलाव

पूछताछ में इम्तियाज ने बताया कि वह बचपन में अयोध्या से मुंबई चला गया था। वहां उसने लोगों के पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का काम शुरू किया। बाद में जन सेवा केंद्र खोला। इसी दौरान उसकी मुलाकात रामजीत नाम के व्यक्ति से हुई।

आरोप है कि रामजीत ने उसे अनधिकृत तरीके से आधार में संशोधन करने वाला सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया। इम्तियाज इस सॉफ्टवेयर की मदद से बिना वैध दस्तावेज के आधार कार्ड में मनमाना बदलाव करता था। इसके बाद बदले हुए आधार के आधार पर पैन कार्ड में भी संशोधन कराया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed