फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Further process of adjustment of basic teachers postponed, rules will be changed after the order of the Hi

यूपी: स्थगित हुई बेसिक शिक्षकों के समयोजन की आगे की प्रक्रिया, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बदला जाएगा नियम

Mon, 11 Nov 2024 08:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 11 Nov 2024 08:52 PM IST
सार

UP Basic Teacher: यूपी बेसिक शिक्षकों की समायोजन की प्रक्रिया को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। हाईकोर्ट की दखल के बाद यह यह प्रक्रिया अब बदले हुए नियमों के तहत होगी। 

 

विज्ञापन
UP: Further process of adjustment of basic teachers postponed, rules will be changed after the order of the Hi
यूपी बेसिक टीचर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में जून से चल रही परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की जिले के अंदर समायोजन की प्रक्रिया अपने अंजाम तक पहुंचती नहीं दिख रही है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षकों से विद्यालयों का विकल्प मांगा गया था। इसकी आखिरी तिथि सोमवार को थी और आखिरी दिन वेबसाइट ही नहीं चली। दूसरी तरफ समायोजन प्रक्रिया के अगले चरण को स्थगित किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में अधिक शिक्षकों वाले विद्यालयों से कम शिक्षकों वाले विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया होनी है। जून में इसका शासनादेश जारी कर प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि इसमें प्रक्रिया धीमी गति से चली और फिर यह मामला हाईकोर्ट चला गया। हाल ही में हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद के समायोजन से जुड़े कुछ अंश को निरस्त कर दिया है। इसके बाद से बेसिक शिक्षा परिषद या शासन ने कोई संशोधित आदेश नहीं जारी किया है।
विज्ञापन


इसे लेकर शिक्षक काफी परेशान हैं। दूसरी तरफ पहले से चल रही प्रक्रिया के क्रम में 11 नवंबर तक शिक्षकों से स्कूल चयन का विकल्प मांगा गया था। सोमवार को आखिरी दिन वेबसाइट चली ही नहीं। कई शिक्षक विकल्प भरने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उनके मोबाइल पर ओटीपी ही नहीं आया। इससे वह दिनभर परेशान रहे। इसी बीच सुबह अपर परियोजना निदेशक की ओर से सूचना जारी की गई कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में समायोजन प्रक्रिया के आगे के चरण आगले आदेश तक स्थगित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर शिक्षकों में ऊहापोह बना हुआ है कि आखिरी इस पर आगे क्या होगा। वहीं शिक्षकों की छह महीने से चल रही समायोजन की यह प्रक्रिया आखिर कब पूरी होगी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि जिले के अंदर समायोजन को लेकर विभाग को नए सिरे से नियम बनाकर आदेश जारी करना है। इस पर परिषद की ओर से कोई भी सूचना न जारी करने से शिक्षकों में काफी ऊहापोह बना हुआ है। आखिरी दिन विकल्प भरने में भी शिक्षकों को काफी दिक्कत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed