{"_id":"65556c964b6d8937fe01d1f4","slug":"up-free-biryani-distributed-on-virat-kohli-s-century-jam-on-the-road-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विराट कोहली के शतक पर फ्री में बांटी बिरयानी, सड़क पर लगा जाम, भीड़ इतनी कि बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विराट कोहली के शतक पर फ्री में बांटी बिरयानी, सड़क पर लगा जाम, भीड़ इतनी कि बुलानी पड़ी पुलिस
Thu, 16 Nov 2023 11:42 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:42 AM IST
सार
कोतवाली नगर के तिकोनीबाग चौकी क्षेत्र के एक बिरयानी संचालक ने भारत-न्यूजीलैंड मैच में विराट कोहली के बनाए रन के अनुसार बिरयानी पर छूट देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
दुकान के बाहर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बहराइच जिले में विराट कोहली के शतक मारने पर एक बिरयानी दुकानदार ने फ्री में बिरयानी बांटी। फ्री की बिरयानी खाने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़ पड़े। सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। ऐसे में कई राहगीर भी परेशान हुए।
कोतवाली नगर के तिकोनीबाग चौकी क्षेत्र के एक बिरयानी संचालक ने भारत-न्यूजीलैंड मैच में विराट कोहली के बनाए रन के अनुसार बिरयानी पर छूट देने की घोषणा की थी। शतक पर फ्री में बिरयानी बांटी जानी थी। संचालक की यह घोषणा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। मैच में विराट कोहली ने शतक मार दिया। जिसके बाद फ्री में बिरयानी खाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
तिकोनीबाग चौकी से चंद कदम दूर स्थित होटल के बाहर बिरयानी लेने वालों की कतार लग गई। कुछ ही देर में मुख्य मार्ग जाम हो गया। रोडवेज बस स्टैंड तक वाहनों की कतार लग गई। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। राहगीर घंटों जाम में जूझते रहे। यह घोषणा होटल संचालक के लिए मुसीबत का सबब बन गई और कई बार विवाद की स्थिति भी बनी।