Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Four senior IAS officers transferred in the state, Shailesh Singh appointed as Firozabad CDO

यूपी: प्रदेश में चार सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले, शैलेश सिंह बनाए गए फिरोजाबाद सीडीओ

Sun, 15 Nov 2026 11:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Nov 2026 11:04 PM IST
सार

IAS officers transferred: यूपी में चुनाव से पहले चार सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए। सबसे बड़ा बदलाव फिरोजाबाद के सीडीओ को लेकर हुआ। 

विज्ञापन
UP: Four senior IAS officers transferred in the state, Shailesh Singh appointed as Firozabad CDO
शासन ने किए बदलाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार, आईएएस अधिकारी शैलेश कुमार सिंह को सीडीओ फिरोजाबाद बनाया गया है। प्रतिभा सिंह को उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण, शत्रोहन वैश्य को विशेष सचिव श्रम और वंदना त्रिपाठी को एनसीआर में अपर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पराली जलाने पर पूरी तरह रोक लगाएं अधिकारी : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को पराली प्रबंधन के व्यावहारिक विकल्पों की जानकारी दी जाए, ताकि फसल अवशेष जलाने की नौबत न आए। उन्होंने धान और मोटे अनाज की खरीद व्यवस्था भी दुरुस्त रखने को कहा है।

मुख्य सचिव रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। खाद की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उन्होंने उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और सभी विक्रय केंद्रों पर इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान और मोटे अनाज (मक्का, बाजरा व ज्वार) की खरीद की समीक्षा में उन्होंने क्रय केंद्रों को क्रियाशील रखने को कहा। साथ ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और उपज की बिक्री के 48 घंटे के भीतर भुगतान की व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने चीनी मिलों के संचालन की तैयारियों की भी समीक्षा की। गो-आश्रय स्थलों पर गोवंश के लिए वर्षभर पर्याप्त भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सस्ती दरों पर भूसा संग्रहित करने को कहा। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed