फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Four IPS transferred, Navneet Sekera sent to the post of ADG PTS Unnao

यूपी : चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नवनीत सिकेरा को एडीजी पीटीएस उन्नाव के पद पर भेजा गया

Thu, 31 Mar 2022 12:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 31 Mar 2022 12:00 AM IST
सार

योगी सरकार-2.0 के शपथ लेने के बाद से ही इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि अब नई चुनौती व नए लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नौकरशाही में भी बड़े फेरबदल किए जा सकते हैं।
 

विज्ञापन
UP: Four IPS transferred, Navneet Sekera sent to the post of ADG PTS Unnao
आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में नई सरकार के कामकाज संभालने के बाद नौकरशाही को नए सिरे से सजाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। शासन ने बुधवार की देर रात चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। पुलिस मुख्यालय से एडीजी नवनीत सिकेरा को एडीजी पीटीएस उन्नाव के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक के जनरल स्टॉफ ऑफिसर (जीएसओ) एडीजी रवि जोसफ लोक्कू को एडीजी सतर्कता अधिष्ठान बनाया है जबकि इस पद पर तैनात एन रविंदर को जीएसओ डीजीपी बनाया गया है। डीआईजी रूल्स एंड मैन्युवल धर्मेंद्र सिंह को डीआईजी आरटीसी चुनार के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


शासन में कई वरिष्ठ अधिकारी अगले माह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। कई जिलों में सचिव स्तर के अधिकारी तैनात हैं, जिनका हटना तय माना जा रहा है। एक ही विभाग में लंबे समय से जमे अफसर भी हटाए जा सकते हैं। अफसरशाही में बड़ा फेरबदल एमएलसी चुनाव संपन्न होने के बाद 15 अप्रैल से मई के बीच हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव के बाद राजस्व परिषद चेयरमैन व कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) का पद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। राजस्व परिषद के मौजूदा चेयरमैन मुकुल सिंघल व एपीसी आलोक सिन्हा 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन दोनों ही पदों पर नई तैनाती की जाएगी।


सियासी हवा भांपने में चूकने वाले अफसर भी हटेंगे
शासन के कई अधिकारी चुनावी हवा नहीं भांप पाए। चार तो चुनाव नतीजे आने से पहले विपक्षी खेमे से पींगे बढ़ाने पहुंच गए थे। इनमें एक अपर मुख्य सचिव व तीन सचिव स्तर के अधिकारी हैं। चार में तीन तो बेहद महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। अपर मुख्य सचिव के विभागीय मंत्री चुनाव जीतने के बावजूद सरकार में स्थान नहीं बना पाए हैं। माना जा रहा है कि ये अपर मुख्य सचिव व दोनों सचिव शासन में तबादलों के समय साइडलाइन किए जा सकते हैं। एक अपर मुख्य सचिव व एक सचिव स्तर के अधिकारी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के लिए उपलब्धता की रिपोर्ट केंद्र को काफी पहले भेजी जा चुकी है। महत्वपूर्ण पदों पर तैनात इन दोनों अफसरों की केंद्र में तैनाती के बाद इनके स्थान पर नए अफसर तैनात करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed