{"_id":"67f67d5044241c33b5017c83","slug":"up-former-mla-vinay-tiwari-questioned-about-benami-properties-ed-had-recovered-documents-of-more-than-60-pro-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विनय तिवारी से बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछताछ, ईडी को मिले थे 60 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विनय तिवारी से बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछताछ, ईडी को मिले थे 60 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज
Thu, 10 Apr 2025 09:43 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:43 AM IST
सार
यूपी में चिल्लूपार से सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी से उनकी बेमानी संपत्तियों के बारे में गहन पूछताछ हो रही है। बीते दिनों में ईडी ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बैंकों की 1129 करोड़ रुपये की रकम हड़पने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व विधायक एवं सपा नेता विनय शंकर तिवारी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बेनामी संपत्तियों के दस्तावेजों के बारे में गहन पूछताछ की। ईडी ने तिवारी और उनकी कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज के निदेशक अजीत पांडेय को मंगलवार शाम 6 बजे लखनऊ जेल से अपनी सुपुर्दगी में लिया, जिसके बाद से अशोक मार्ग स्थित जोनल कार्यालय में उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ईडी ने विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर छापे के दौरान 60 से अधिक बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए थे। इनमें से अधिकतर संपत्तियां, गोरखपुर, लखनऊ, मुंबई, नोएडा और दिल्ली की बताई जा रही हैं। ईडी को शक है कि इन संपत्तियों को पूर्व विधायक ने बैंकों से लिए गए कर्ज की रकम से अपने करीबियों और कर्मचारियों के नाम पर खरीदा था। फिलहाल ईडी के अधिकारियों ने इन संपत्तियों के मालिकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं अजीत पांडेय ने पूछताछ में कबूला कि बैंकों से मिली रकम को पूर्व विधायक के करीबी परिजनों की कंपनियों में डायवर्ट किया गया, जिससे निजी संपत्तियों को खरीदा गया था। बाद में इनमें से तमाम संपत्तियों को बेच दिया गया था। ईडी के अधिकारी दोनों से बची हुई संपत्तियों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं, ताकि उन्हें भी जब्त किया जा सके। बता दें कि इस मामले में ईडी अभी तक महज 103 करोड़ रुपये की संपत्तियों को ही जब्त कर सका है, जिससे बैंकों की रकम वापस मिलने की संभावना कम होती जा रही है।
विज्ञापन