UP: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण को गिफ्ट में मिला डेढ़ करोड़ का घोड़ा, कीमत सुनकर खुद भी हो गए हैरान
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को डेढ़ करोड़ रुपये का घोड़ा उपहार में मिला है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। यह घोड़ा खास नस्ल का है।
विस्तार
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके जन्मदिन पर मिला डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का खास नस्ल का घोड़ा इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घोड़े की एक झलक पाने के लिए दूर-दराज से लोग उनके पैतृक गांव विश्नोहरपुर पहुंच रहे हैं। सुबह से शाम तक गांव में लोगों की आवाजाही बनी हुई है।
पूर्व सांसद के एक करीबी ने बताया कि यह बेशकीमती घोड़ा कैसरगंज सांसद करणभूषण सिंह के पंजाब निवासी तीन मित्रों तेजबीर बराड़, गुरदीप और दीपन द्वारा विशेष रूप से पंजाब से लाकर जन्मदिन पर भेंट किया गया है।
बताया गया कि यह बहुत ही अच्छी नस्ल का घोड़ा है, जिसने देश-विदेश में आयोजित कई अंतरराष्ट्रीय रेसिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार भी जीते हैं। घोड़े की कीमत जानकर पूर्व सांसद भी कुछ समय के लिए आश्चर्यचकित रह गए। घोड़े की शानदार चाल, आकर्षक कद-काठी और बेहतरीन स्वास्थ्य लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी नस्ल के घोड़ों की देखभाल, खानपान और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। घोड़े के गांव पहुंचते ही स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। युवा वर्ग इसके साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। फिलहाल यह घोड़ा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.