फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: For the second time in three decades, the heat in May is so mild

UP: तीन दशक में दूसरी बार मई की गर्मी में है ऐसी नरमी, जानें- नौतपा में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Fri, 23 May 2025 11:50 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 May 2025 11:50 AM IST
सार

यह 30 वर्षों में दूसरी बार है जब मई में गर्मी के तेवर ढीले हैं और लू से भी राहत है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
UP: For the second time in three decades, the heat in May is so mild
मई में मौसम के तेवर नर्म - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पिछले 30 वर्षों में दूसरी बार मई के महीने में लू नदारद है। मौसम सुहाना है। 2021 में भी ठीक ऐसे ही मई में गर्मी के तेवर ढीले थे। इस बार भी पारे में उतार-चढ़ाव के साथ मई का अब तक दौर नरमी भरा ही है। कई दिन अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया है। बूंदाबांदी और पूर्वा हवाओं के असर से मई में कई दिन तो मॉनसून के दिनों जितने ठंडे रहे।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि मौसमी बदलाव के असर से अभी आने वाले दो हफ्ते तक औसत साप्ताहिक तापमान सामान्य से नीचे रहने वाला है। यह सामान्य बात नहीं है। आगे 25 मई से 2 जून के नौतपा की अवधि में भी गर्मी के तेवर ढीले ही रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम रहा। रात का पारा 22 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में आंधी-बारिश से तबाही, 51 लोगों की मौत, पेड़ उखड़े, खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निजीकरण के विरोध में 29 मई को पूरे प्रदेश में लामबंद होंगे बिजलीकर्मी, आप उपभोक्ता पर पड़ेगा क्या असर?


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन दशकों में मई के महीने में सबसे कम अधिकतम तापमान वर्ष 2021 में 29 मई को 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। साल 2022 में 22 मई को सबसे कम अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ था। साल 2023 में 2 मई को दिन का सबसे कम अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था।


मई 2021 में बने थे कई रिकॉर्ड
तारीख अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
29 मई 27.8
30 मई 28.6
20 मई  28.8
19 मई  30.6

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र अमौसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र, लो ट्रफ, नमीयुक्त पूर्वा हवाओं के मिलेजुले असर इस बार पारे में लगातार गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो चुका है। पूर्वानुमान है कि आने वाले दो हफ्ते तक रुक रुक कर बूंदबांदी देखने को मिल सकती है।

जानिए, क्या है नौतपा
इस बार 25 मई से 2 जून के बीच नौतपा काल है। मई और जून के महीने में नौ दिनों के लिए नौतपा (तपन की अवधि) लगता है। इस अवधि में सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना होती है। शास्त्रों के मुताबिक सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के समय को नौतपा की शुरुआत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed