फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fog forces three flights to Lucknow, diverts to Delhi, cancels five; 45 trains severely delayed

यूपी: कोहरे की वजह से लखनऊ नहीं उतर पाईं तीन उड़ानें, दिल्ली हुईं डायवर्ट, पांच हुईं निरस्त; 45 ट्रेनें लेट

Sat, 17 Jan 2026 06:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Jan 2026 06:26 PM IST
सार

Fog in UP: यूपी में कोहरे का व्यापक असर रेल और विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। शनिवार को लखनऊ आईं तीन उड़ाने भारी कोहरे की वजह से नहीं लैंड नहीं कर पाईं। 
 

विज्ञापन
UP: Fog forces three flights to Lucknow, diverts to Delhi, cancels five; 45 trains severely delayed
एयरपोर्ट पर कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घने कोहरे ने शनिवार को लखनऊ में हवाई और रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। दृश्यता शून्य होने के कारण यूएई, रियाद और मुंबई से आने वाली तीन महत्वपूर्ण उड़ानें दिल्ली डायवर्ट करनी पड़ीं, जबकि पांच उड़ानें रद्द कर दी गईं और लगभग 30 उड़ानें देरी से चलीं। इसी के साथ, तेजस और शताब्दी जैसी वीआईपी ट्रेनों सहित 45 ट्रेनें भी कोहरे की मार झेलती रहीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


उड़ानों का संचालन बाधित शनिवार को कोहरे के कारण विमानन सेवाओं में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ। रसअलखैमाह (यूएई) से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-125, मुंबई से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-1026, और रियाद से आने वाली फ्लाइनास की उड़ान एक्सवाई-333 को शून्य दृश्यता के कारण लखनऊ में उतरने की अनुमति नहीं मिली। इन विमानों ने एयरपोर्ट के ऊपर आसमान में आठ से ज्यादा चक्कर काटे, लेकिन अंततः उन्हें दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया। चंडीगढ़, अहमदाबाद और दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ानें, साथ ही लखनऊ से दिल्ली और अहमदाबाद जाने वाली दो उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। दुबई, झारसुगुड़ा और मुंबई से आने वाली कई अन्य उड़ानें भी घंटों की देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


वीआईपी ट्रेनों पर कोहरे का असर घने कोहरे ने वीआईपी ट्रेनों के समय-सारणी को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची, जिसके कारण लखनऊ से इसका प्रस्थान भी दो घंटे विलंबित हुआ। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। इसके अतिरिक्त, गोमती एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी कई घंटों की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये उड़ानें रहीं निरस्त

कोहरे के चलते शनिवार को चंडीगढ़ से सुबह सवा सात बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-146, अहमदाबाद से सुबह 9:25 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6244, दिल्ली से सुबह 9:40 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2107 तथा लखनऊ से सुबह 6:10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6026 और लखनऊ से सुबह 6:40 बजे अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-142 निरस्त कर दी गई।

देरी की शिकार हुईं ये उड़ानें
दुबई से सुबह 3:30 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-198 दो घंटे लेट पहुंची। ऐसे ही झारसुगुड़ा से आने वाली स्टार एयर की उड़ान एस-5228 ढाई घंटे, दुबई से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-194 डेढ़ घंटे, मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6937 दोपहर 1:50 बजे पहुंची। लखनऊ से रात 1:35 बजे दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-193 दो घंटे, बंगलूरू जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-2918 दो घंटे, हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की 6ई-523 सवा घंटे, कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-505 करीब डेढ़ घंटे, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2026 एक घंटे की देरी से उड़ान भर सकी।

वीआईपी ट्रेनें कोहरे की चपेट में

UP: Fog forces three flights to Lucknow, diverts to Delhi, cancels five; 45 trains severely delayed
प्रदेश के कई जिलों में रहा भारी कोहरा।

घने कोहरे के कारण वीआईपी ट्रेनों का संचालन बेपटरी हो गया। नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12004 शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट से आई, जिसकी वजह से लखनऊ से शताब्दी दो घंटे देरी से चल सकी। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12419 गोमती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस 16 घंटे, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 11 घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस सात घंटे, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस चार घंटे, 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed