फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fog bids adieu to the state, Bareilly remains the coldest with a temperature of 8 degrees; three-day forec

UP: प्रदेश से कोहरे ने ली विदा, 8 डिग्री के पारे के साथ बरेली रहा सबसे ठंडा; जारी हुआ तीन दिनों का पूर्वानुमान

Sat, 07 Feb 2026 08:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 07 Feb 2026 08:09 AM IST
सार

Weather in UP: प्रदेश में मौसम बदल रहा है। आने वाले दिनों में कोहरे से निजात मिलेगी लेकिन हवाओं की वजह से ठंडक बनी रहेगी। 

विज्ञापन
UP: Fog bids adieu to the state, Bareilly remains the coldest with a temperature of 8 degrees; three-day forec
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं की रफ्तार में तेजी आई है। माैसम विभाग के मुताबिक यूपी में शुक्रवार को 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। इसके असर से तराई समेत प्रदेश भर में कोहरा छंटा है और सुबह शाम हल्की ठंड बनी हुई है। पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन पछुआ के असर से प्रदेश में दिन में गुनगुनी धूप खिलेगी और दिन के तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन


शनिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी नहीं है। शुक्रवार को 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बरेली यूपी में सबसे ठंडा रहा। वहीं 26.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झांसी में सबसे गर्म दिन रहा। इसके बाद आगरा और वाराणसी में 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पछुआ के असर से प्रदेश में कोहरे से निजात मिलेगी। अगले तीन चार दिन प्रदेश में दिन व रात के तापमान में विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद रोज की है गुलाबी सर्दी... फिर बढ़ेगी गर्माहट

 राजधानी में चल रहा गुलाबी सर्दी का दौर अब ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी की नर्म धूप जल्द तेज गर्माहट में बदल सकती है। फिलहाल पछुआ हवाओं के असर से धूप में नरमी महसूस हो रही है। उधर, सुबह-शाम के वक्त गलन पहले से कम हुई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक इस बार फरवरी में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने के संकेत हैं। राजधानी में अभी 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चल रही है, जिससे तापमान संतुलित बना हुआ है। अगले तीन दिन दिन और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं। हवाओं की रफ्तार कम होते ही दिन का तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा।

अतुल कुमार ने बताया कि पछुआ के कारण फिलहाल सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी और कोहरे से भी राहत मिली है। शुक्रवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed