फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Five percent reservation in BTC-D.El.Ed for dependents of deceased teachers

यूपी: शिक्षकों के मृतक आश्रितों को बीटीसी-डीएलएड में पांच फीसदी आरक्षण, चुनाव ड्यूटी से भी मुक्त होंगे शिक्षक

Fri, 10 Nov 2023 06:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 Nov 2023 06:55 AM IST
सार

बेसिक शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्ति पर प्रमुख सचिव ने इसे धीरे-धीरे खत्म करने का आश्वासन दिया। इनमें बीएलओ व चुनाव ड्यूटी, स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, घर-घर सर्वे शामिल हैं।

विज्ञापन
UP: Five percent reservation in BTC-D.El.Ed for dependents of deceased teachers
शिक्षकों को सर्वे और चुनावी ड्यूटी के कामों से अलग किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षकों के मृतक आश्रितों को बीटीसी/डीएलएड की सीटों में पांच प्रतिशत कोटा दिया जाएगा। इससे उनके आश्रितों को कोर्स करने व आगे शिक्षक बनने में सहयोग मिलेगा। यह सहमति उप्र. शिक्षक महासंघ व प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम के साथ हुई वार्ता में बनी।

विज्ञापन


बेसिक के शिक्षकों की मांगों पर बृहस्पतिवार को दूसरे चरण की वार्ता हुई। शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि वार्ता में बेसिक शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्ति पर प्रमुख सचिव ने इसे धीरे-धीरे खत्म करने का आश्वासन दिया। इनमें बीएलओ व चुनाव ड्यूटी, स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, घर-घर सर्वे शामिल हैं। इसी तरह 4200 ग्रेड वेतन वाले शिक्षकों को पदोन्नति पर 4800 ग्रेड वेतन देने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


 बैठक में राज्य कर्मचारियों की भांति दिव्यांग शिक्षकों को वाहन भत्ता देने, हर विद्यालय में सफाई कर्मी नियुक्त करने व बीएड धारक शिक्षकों को ब्रिज कोर्स कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नति पूरी न होने पर नाराजगी, 22 तक समय
वार्ता में बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति आठ नवंबर तक करने के विभाग के निर्देश का मामला उठा। समय पर पदोन्नति न करने वाले अधिकारियों के उत्तरदायित्व तय करने की मांग की गई। इस पर प्रमुख सचिव ने विभागीय अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की और उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश दिए।सचिव ने सभी बीएसए को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है और 22 नवंबर तक पदोन्नति पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed