फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Five people died on the spot in a collision between Ertiga and truck in Balrampur, eight seriously injured

यूपी: बलरामपुर में अर्टिगा और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर मौत, आठ गंभीर रूप से घायल

Thu, 15 May 2025 09:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 May 2025 09:32 AM IST
सार

Accident in Balrampur: यूपी के बलरामपुर में बुधवार की देर रात हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आठ गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
UP: Five people died on the spot in a collision between Ertiga and truck in Balrampur, eight seriously injured
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चकवा चौकी के पास  एनएच-730 पर बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रावस्ती से लौट रही एक अर्टिगा कार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन


मृतकों में गोंडा के धानेपुर क्षेत्र के बेलवार मोहल्ला निवासी फूलबाबू (35), शिव कुमार (22), आदित्य (07), गोंडा के इटियाथोक मध्य नगर निवासी विजय कुमार (35) तथा प्रयागराज के हडिया निवासी जितेंद्र (40) की मौत हो गई है। करीब आठ अन्य घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में धानेपुर क्षेत्र के राघवराम, सीताराम, महक, विकास कुमार, किशोर कुमार, विनोद कुमार, गोपाल तथा वाहन चालक प्रयागराज के हडिया निवासी अजय कुमार घायल हैं। 
विज्ञापन


गोंडा के मध्य नगर से इकौना गई थी बारात 

UP: Five people died on the spot in a collision between Ertiga and truck in Balrampur, eight seriously injured
गंभीर अवस्था में घायल। - फोटो : अमर उजाला।

गोंडा के मध्य नगर से श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में एक बारात गई थी। वहां से सभी वापस लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे जब उनकी कार चकवा चौकी क्षेत्र में हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए शवों और घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा है और मृतकों के परिजन बदहवासी की हालत में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे की पूरी जानकारी सामने आ सके। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed