फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three-day bank strike from Monday, consumers will depend on UPI and ATMs; Sunday holiday cancelled

यूपी: तीन दिन की बैंक हड़ताल सोमवार से, यूपीआई और एटीएम पर निर्भर रहेंगे उपभोक्ता; रविवार का अवकाश निरस्त

Fri, 25 Sep 2026 09:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 25 Sep 2026 09:32 PM IST
सार

Three-day bank strike: बैंक कर्मियों की सोमवार से बुधवार तक तीन दिवसीय हड़ताल से बैकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा। सेवाएं ज्यादा प्रभावित न हों इसलिए रविवार को बैंक खोले जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: Three-day bank strike from Monday, consumers will depend on UPI and ATMs; Sunday holiday cancelled
बैंक हड़ताल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

बैंक कर्मियों की सोमवार से बुधवार तक तीन दिवसीय हड़ताल से बैकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा। जमा-निकासी, खाता खुलवाना और अन्य कार्य प्रभावित होंगे। पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य लंबित मुद्दों के निस्तारण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारी और कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ( यूएफबीयू ) के संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने स्वीकार कर रखा है, लेकिन केंद्र सरकार अनुमति नहीं दे रही है।

विज्ञापन


7500 करोड़ का लेनदेन होगा प्रभावित
फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि 25 सितंबर को रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। हड़ताल से लखनऊ में रोजाना 2500 करोड़ और प्रदेश में 30 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने की संभावना है। इस तरह तीन दिन में करीब साढ़े सात हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित होगा।

विज्ञापन

यूपीआई और एटीएम : थोड़ी राहत, दिक्कत ज्यादा

भले ही ग्राहकों के पास यूपीआई से लेनदेन और एटीएम से निकासी का विकल्प है, मगर इन सुविधाओं पर तय रकम ही निकाल सकते हैं। एटीएम में डाली गई धनराशि बमुश्किल 24 घंटे ही चलती है। एक दिन में 40 हजार रुपये ही निकालने का प्रावधान है। यूपीआई से भी एक लाख रुपये ही ट्रांसफर कर सकते हैं।

रविवार को होगा काम, बैंक भेज रहे संदेश
तीन दिवसीय हड़ताल और शनिवार-रविवार अवकाश से पांच दिन काम ठप होने से लोग चिंतित थे। अब रविवार को बैंक खुलने का निर्देश जारी हुआ है। बैंकाें की ओर से खाताधारकों को इस संबंध में संदेश भी भेजा जा रहा है। इससे ग्राहकों का कुछ राहत मिलने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

ये काम होंगे प्रभावित

- ग्राहक खाते से जमा-निकासी नहीं कर सकेंगे।
- नया खाता खुलवाने या पुराने में ई-केवाईसी का कार्य भी नहीं होगा।
- ऋण संबंधी कार्य भी तीन दिन ठप रहेंगे।
- चेक, डिमांड ड्राफ्ट और बिलों का भुगतान भी अटकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed