{"_id":"6ab69e454de247c6bb04634f","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1937812-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 80 साल से अधिक उम्र के 20 सेवानिवृत्त अफसर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 80 साल से अधिक उम्र के 20 सेवानिवृत्त अफसर सम्मानित
विज्ञापन
(फोटो)
लखनऊ। कामर्शियल टैक्स रिटायर्ड आफिसर्स एसोसिएशन उप्र ‘कामरान’ का स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को विभूति खंड स्थित होटल कम्फर्ट इन में हुआ। इस दौरान एसोसिएशन की वार्षिक पत्रिका ‘अनुभव’ का विमोचन किया गया। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 20 सदस्यों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों की कम्युटेशन, चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति और कैशलेस चिकित्सा योजना समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। महासचिव अंबेश श्रीवास्तव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 175 सदस्य शामिल हुए।
इस दौरान एसोसिएशन के त्रिवर्षीय चुनाव भी हुए। केसी गुप्ता को फिर संरक्षक, वीपी श्रीवास्तव को अध्यक्ष, भारत सिंह और शांति स्वरूप को उपाध्यक्ष तथा अ अंबेश श्रीवास्तव को महासचिव चुना गया।