फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Budget 2021-22: UP Finance Minister Presents Supplementary Budget in Vidhansabha

योगी का चुनावी बजट: आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, चौकीदारों सहित कई कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय

Wed, 18 Aug 2021 05:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Aug 2021 05:06 PM IST
सार

UP Budget 2021-22: आशा वर्करों, चौकीदारों, ग्राम प्रहरी, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, प्रांतीय रक्षक दल, रसोइया समेत विभिन्न संभागों में काम कर रहे कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Budget 2021-22: UP Finance Minister Presents Supplementary Budget in Vidhansabha
यूपी विधानसभा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रदेश की योगी सरकार ने सात हजार तीन सौ एक करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया है। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यह बजट युवाओं को रोजगार देने व किसानों को राहत देने के लिए है। इसमें प्रदेश ढ़ांचागत विकास के लिए भी इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


यहां पढ़ें अपडेट्स:

- प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि इस बजट से तीन हजार करोड़ रुपये युवाओं के रोजगार पर खर्च होंगे। वहीं, आशा वर्करों, चौकीदारों, ग्राम प्रहरी, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, प्रांतीय रक्षक दल, रसोइया समेत विभिन्न संभागों में काम कर रहे कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें अधिवक्ताओं के लिए भी स्पेशल बजट लाया गया है और गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


- बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विधानसभा में हंगामा किया। जिसके कारण सदन की कार्यवाही 40 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई।

- नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रश्नकाल शुरू होने से पहले महंगाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है। जनता परेशान है, त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि देश में सबसे सस्ता डीजल पेट्रोल यूपी में है। सरकार मुफ्त खाद्यान्न बांट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन







- कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि आज मानसून सत्र का दूसरा दिन है। महंगाई के कारण प्रदेश के क्या हालात हैं ये किसी से छिपा हुआ नहीं है। कांग्रेस ने कल भी प्रदर्शन किया और आज भी किया। हमने इस पर विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा की मांग की थी लेकिन इसे कार्य सूची में 78वें नंबर पर रखा गया है। सरकार चर्चा से भाग रही है।

- बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि वह कृषि बिल व महंगाई पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन सपा व कांग्रेस ने हंगामा कर दिया जिससे सदन स्थगित हो गया। उन्होंने कहा कि सपा व कांग्रेस भाजपा की मदद कर रहे हैं।

जानें, बजट में किस विभाग को कितनी रकम मिली

उद्योग -- 30001
ऊर्जा -- 150000
कृषि -- 66.50
पंचायती राज विभाग -- 26308
गन्ना -- 20000
गृह -- 4788
चिकित्सा -- 12978
शिक्षा (बेसिक) -- 8410
सूचना -- 50000
संस्कृति -- 5000 (सभी आंकड़े लाख रुपये में हैं।)

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, बलिया लिंक एक्सप्रेस वे सहित मानदेय में बढोतरी का एलान

- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, बलिया लिंक एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए बजट की व्यवस्था।
- अयोध्या व वाराणसी में धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण।
- आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।
- पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी।
- सामाजिक सुरक्षा निधि योजना के अंतर्गत अधिवक्ताओं, ग्राम प्रहरी व रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ेगा।
- गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान होगा।
- छुट्टा गोवंश के रखरखाव को लेकर बजट की व्यवस्था।

मायावती बोलीं, अगर पेट्रोल की कीमतों में कमी होती हो अच्छा होता

बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार द्वारा यूपी विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट को प्रदेश की गरीब जनता के लिए दिल दुखाने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार तमिलनाडु की तरह पेट्रोल की कीमत 3 रुपए कम कर देती तो जनता को जरूर राहत मिलती।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से अंधाधुंध वादे व घोषणाएं की हैं। उसके अनुसार प्रबंधन न होने से ये घोषणाएं सिर्फ कागज पर ही रह जाएंगी जबकि बसपा की सरकार में घोषणाओं से पहले वित्तीय प्रबंधन करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि बसपा की व दूसरी सरकारों में यही एक फर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed