फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fastag of roadways buses hacked, fear of loss of Rs 2 crore, complaint filed in cyber police station

यूपी: रोडवेज बसों के फास्टैग हैक, दो करोड़ की चपत की आशंका, थाने में दी तहरीर, बैंकों की भूमिका सवालोंं में

Tue, 24 Sep 2024 12:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Sep 2024 12:04 AM IST
सार

UP Roadways Bus: यूपी परिवहन निगम की रोडवेज बसों में फास्टैग हैक होने का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक अधिकारियों से मिलीभगत की भी आशंका है। 

विज्ञापन
UP: Fastag of roadways buses hacked, fear of loss of Rs 2 crore, complaint filed in cyber police station
यूपी रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

रोडवेज बसों का फास्टैग हैक होने से दो करोड़ रुपये की चपत लगने की आशंका है। मुख्यालय के अफसरों में आनन-फानन सोमवार शाम साइबर थाने में तहरीर दी। हालांकि उनका कहना है कि खाते से अब तक कटौती का कोई मामला रोडवेज के किसी भी परिक्षेत्र से नहीं आया है। रोडवेज की बसों में एसबीआई और एक्सिस बैंक के फास्टैग लगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम तकरीबन चार बजे बसों के टोल प्लाजा से गुजरने पर पहले लो बैलेंस का मैसेज आया। जबकि फास्टैग में रोजाना एक से दो करोड़ रुपये डाले जाते हैं, जिससे 11 हजार बसों को टोल से गुजरने पर दिक्कतें नहीं होती हैं। जब अधिकारियों ने लो बैलेंस के मैसेज के बाद खाते और फास्टैग चेक किए तो उसमें इन बैंकों की जगह आईडीएफसी बैंक दिखाने लगा।

विज्ञापन


अभी शिकायत नहीं मिली 
अधिकारियों का कहना है कि किसी अतिरिक्त कटौती की शिकायत अभी तक नहीं मिली है। सुरक्षा के लिहाज से एक्सिस और एसबीआई को सूचना दी गई है। आईएफडीसी बैंक के अधिकारियों से भी बात की जा रही है। रोडवेज प्रवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि अभी तक ट्रांजेक्शन का कोई केस सामने नहीं आया है।उधर, साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि रोडवेज बसों के फास्टैग को हैक करने के बाद उसमें लो बैलेंस शो किया। इससे टोल प्लाजा से गुजरने पर बसों को नकद भुगतान करना पड़ा, जोकि फास्टैग से कटने वाली धनराशि का दोगुना होता है। ऐसे में दो करोड़ रुपये की चपत लगने की आशंका है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा, बैंकों की हो सकती है मिलीभगत
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले में बैंकों व टोल प्लाजा की मिलीभगत हो सकती है। हालांकि इस मुद्दे पर अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन कैश में भुगतान होने पर टोल को ही फायदा होगा। बैंकों की मिलीभगत की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब रोडवेज वेबसाइट हो गई थी हैक
रोडवेज हैकरों के निशाने पर पहले भी आ चुका है। इससे पूर्व गत वर्ष मई में हैकरों ने रोडवेज वेबसाइट को हैक कर लिया था। जिससे टिकटिंग व्यवस्था ठप हो गई थी। कई दिनों तक ऑनलाइन सेवाएं ठप रही थीं। इसके बाद वेबसाइट की सुरक्षा में कई नए फीचर जोड़े गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed