{"_id":"6ab5587a68b1875261023a91","slug":"lucknow-traffic-arrangements-altered-due-to-the-pt-deen-dayal-upadhyay-smritika-event-those-heading-to-char-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका की वजह से बदला रहेगा यातायात, चारबाग जाने वाले इस रूट से निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका की वजह से बदला रहेगा यातायात, चारबाग जाने वाले इस रूट से निकलें
Thu, 24 Sep 2026 10:37 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:37 PM IST
सार
लखनऊ के चारबाग स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका में शुक्रवार को वीआईपी कार्यक्रम के चलते सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कई चौराहों से कार्यक्रम स्थल की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। आलमबाग बस अड्डे से आने वाली बसों का मार्ग भी बदला रहेगा।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चारबाग स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका में शुक्रवार को वीआईपी कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुबह सात बजे से शुरू होने वाला कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान चारबाग इलाके में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन
कुछ यूं रहेगी व्यवस्था
- कुंवर जगदीश चौराहे से सामान्य यातायात लोको चौराहा और केकेसी तिराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
- लोको चौराहे से सामान्य यातायात केकेसी तिराहा और रविंद्रालय की तरफ नहीं जा सकेगा।
- गुप्ता तिराहे से सामान्य यातायात रविंद्रालय और केकेसी की तरफ नहीं जा सकेगा।
- मोहन होटल चौराहे से सामान्य यातायात केकेसी और ठाकुर ट्रांसपोर्ट तिराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
- रविंद्रालय तिराहा और एपी सेन रोड तिराहे से सामान्य यातायात कार्यक्रमस्थल की तरफ नहीं जा सकेगा।
- राणा प्रताप चौराहे से कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- नत्था तिराहे से सामान्य यातायात रविंद्रालय तिराहा और केकेसी तिराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
- आलमबाग बस अड्डे से बसें मवैया तिराहा होते हुए केकेसी तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगी।