{"_id":"69e50bdaf665046b8605d803","slug":"up-farmer-id-to-be-made-mandatory-from-june-1-deadline-given-till-may-31-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एक जून से फार्मर आईडी अनिवार्य करने की तैयारी, 31 मई तक दिया गया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक जून से फार्मर आईडी अनिवार्य करने की तैयारी, 31 मई तक दिया गया समय
Sun, 19 Apr 2026 10:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:37 PM IST
सार
कृषि विभाग के अधिकारियों की ढिलाई की वजह से अभी तक करीब दो करोड़ किसानों की आईडी बन पाई है। अब गांवों में शिविर लगाकर आईडी बनाई जा रही है। शासन की ओर से तय किया गया कि यह कार्य 31 मई तक पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश में एक जून से फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) अनिवार्य करने की तैयारी है। इसके लिए आईडी तैयार करने के लिए 31 मई तक का समय दिया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कृषि उत्पादन आयुक्त एवं विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश में करीब दो साल से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों की ढिलाई की वजह से अभी तक करीब दो करोड़ किसानों की आईडी बन पाई है। अब गांवों में शिविर लगाकर आईडी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सरकारी कार्मिकों के इलाज के खर्च की भरपाई की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, शासनादेश इसी माह
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्मार्ट मीटर में बैलेंस जीरो होने पर भी तीन दिन तक नहीं कटेगी बिजली, पांच स्तरीय एसएमएस अलर्ट दिया जाएगा
शासन की ओर से तय किया गया कि यह कार्य 31 मई तक पूरा कर लिया जाए। ताकि एक जून से फार्मर आईडी अनिवार्य की जा सके। मुख्य सचिव ने दिए निर्देश में कहा है कि जिन ग्राम पंचायतों में चकबंदी एवं सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। वहां के किसानों से पहले से चल रही प्रक्रिया के तहत भी कृषि उत्पाद की खरीद की जाएगी।
क्या है फार्मर आईडी: किसानों की जमीन का पूरा ब्योरा एक पोर्टल पर अपडेट करके आईडी बनाई जा रही है। इस आईडी के पोर्टल पर डालते ही संबंधित किसान का पूरा ब्यौरा सामने आ जाएगा। कृषि सहित विभिन्न विभागों से जुड़ीं किसान कल्याण की योजनाओं का लाभ किसान आईडी से ही मिलेगा। खाद खरीद या न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली सभी खरीद आईडी के जरिये की जाएगी।