फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: The process of reimbursing medical expenses of government employees will be online

UP News: सरकारी कार्मिकों के इलाज के खर्च की भरपाई की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, शासनादेश इसी माह

Sun, 19 Apr 2026 10:15 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 19 Apr 2026 10:15 PM IST
सार

चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति में भरपाई के लिए आवेदन से लेकर बिल पास होने तक का काम पोर्टल पर दिखेगा। इस सुविधा का लाभ सेवारत और सेवानिवृत्त कार्मिकों को मिलेगा जिनकी कुल संख्या 18 से 20 लाख है।

विज्ञापन
UP News: The process of reimbursing medical expenses of government employees will be online
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में सरकारी कार्मिकों को चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति (भरपाई) के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। खर्च की भरपाई की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने जा रही है। इसमें भरपाई के लिए आवेदन से लेकर बिल पास होने तक का काम पोर्टल पर दिखेगा। इस सुविधा का लाभ सेवारत और सेवानिवृत्त कार्मिकों को मिलेगा जिनकी कुल संख्या 18 से 20 लाख है।

विज्ञापन


अभी हर विभाग अपने सेवारत और सेवानिवृत्त कार्मिकों के लिए इलाज खर्च की भरपाई अपने स्तर से करता है। इसमें बिल पास होने में देरी और भ्रष्टाचार की शिकायतें आम हैं। अब इस पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए ऑनलाइन करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी व तपिश का कहर: प्रचंड गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 11 जिलों में लू की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 21.47 करोड़ के बैंक घोटाले में ईडी ने शुरू की जांच, मांगे अभिलेख, बिना दस्तावेज बांटे गए ऋण


शासन के सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक नया पोर्टल बनाया है। यह नया पोर्टल, मानव संपदा पोर्टल से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक सेवारत और सेवानिवृत्त कार्मिक को आईडी और पासवर्ड की सुविधा दी जाएगी। इससे वे अपने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों के स्टटेस की जानकारी पा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed