{"_id":"6a340e69ee1769c1250beec4","slug":"up-expensive-fuel-has-a-direct-impact-on-air-services-many-flights-from-lucknow-will-be-limited-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महंगे ईंधन का विमान सेवा पर पड़ा सीधा असर, लखनऊ से उड़ान भरने वाली कई सेवाएं की जाएंगी सीमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महंगे ईंधन का विमान सेवा पर पड़ा सीधा असर, लखनऊ से उड़ान भरने वाली कई सेवाएं की जाएंगी सीमित
Thu, 18 Jun 2026 09:31 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:31 PM IST
सार
Lucknow Airport: पश्चिम एशिया में युद्ध का असर अब विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। विमानों को मिल रहे महंगे ईंधन की वजह से विमान सेवाएं कम की जा रही हैं।
विज्ञापन
लखनऊ से कम होगी विमानों की संख्या।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ से गोवा सहित 11 शहरों के लिए उड़ानों की संख्या घटेगी। एयरलाइन कंपनियों ने उन रूटों की सूची बनानी शुरू कर दी है जिन पर उड़ान की संख्या घटानी है। ऐसा महंगे ईंधन व यात्रियों की कम संख्या के कारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल सहित विमान के ईंधन की कीमतें आसमान पर पहुंच चुकी हैं। इतना ही नहीं लखनऊ से कई शहरों के लिए विमान सेवाओं को ट्रैफिक मिलना भी कम हो गया। ऐसे में एयरलाइनों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। लिहाजा एयरलाइनें अब ग्यारह शहरों के लिए अपने विमान सेवाओं की फ्रीक्वेंसी कम करेंगी। इन रूटों पर विमान सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन उनकी संख्या कम को जाएगी। हालांकि कई रूट ऐसे हैं, जहां विमान सेवाएं सीमित हैं, वहां संख्या कम होने पर यात्रियों की आवाजाही में मुश्किलें पेश आएंगी। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि लखनऊ से अभी प्रतिदिन करीब 140 विमानों की आवाजाही है।
विज्ञापन
Trending Videos
इन शहरों के लिए बाधित होंगी विमान सेवाएं
सूत्रों के अनुसार लखनऊ से गोवा, नवी मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पटना, बंगलूरू, रांची, देहरादून, जयपुर, अहमदाबाद व चेन्नई आदि शहरों के लिए विमान सेवाओं की संख्या कम करने की योजना पर एयरलाइंस काम कर रही हैं।
विज्ञापन
कई रूटों पर ठप हो सकती हैं सेवाएं
लखनऊ एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
फ्रीक्वेंसी कम होने से सेवा ही समाप्त हो जाएगी। मसलन, लखनऊ से नवी मुंबई रूट के लिए एक ही विमान सेवा है, इसके बंद होने से मुश्किलें पैदा होंगी। ऐसे ही लखनऊ से अहमदाबाद के लिए भी एक ही सीधी उड़ान है, जिसके बंद होने से कनेक्टिंग विमानों का ही सहारा रह जाएगा। गोवा आदि के लिए भी सीमित उड़ानें हैं। फिलहाल कितनी फ्रीक्वेंसी कम होंगी, इसकी सूची एयरलाइंस तैयार कर रही हैं।