{"_id":"625325a48baf577e586aba69","slug":"up-even-after-six-months-many-announcements-of-cm-were-not-implemented-cm-announced-in-the-interest-of-contractual-workers-of-mnrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : छह महीने बाद भी सीएम की कई घोषणाओं पर अमल नहीं, मनरेगा के संविदा कर्मियों के हित में मुख्यमंत्री ने की थीं कई घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : छह महीने बाद भी सीएम की कई घोषणाओं पर अमल नहीं, मनरेगा के संविदा कर्मियों के हित में मुख्यमंत्री ने की थीं कई घोषणाएं
Mon, 11 Apr 2022 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:14 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ने विभाग के अधिकारियों पर जानबूझकर आदेश जारी नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मनरेगा के संविदा कर्मियों के लिए सरकार ओर से की गई घोषणाओं में से कई पर ग्राम्य विकास विभाग ने छह महीने बाद भी अमल नहीं किया है। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ने विभाग के अधिकारियों पर जानबूझकर आदेश जारी नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 4 अक्तूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में मनरेगा के संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ाने, संविदा कर्मियों की मानव संसाधन नीति बनाने, उनके जॉब कार्ड में अन्य कार्य शामिल करने, उपायुक्त की अनुमति के बिना किसी भी संविदा कर्मी को नहीं हटाने, 24 दिन आकस्मिक और 15 दिन चिकित्सा अवकाश देने सहित अन्य घोषणा की थी।
विज्ञापन
विभाग से मानदेय बढ़ाने, ग्राम पंचायतों के नगर निकाय में शामिल होने के कारण उन ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवकों को अन्य पंचायतों में समायोजित करने का आदेश जारी हुआ है। ग्राम रोजगार संघ के अध्यक्ष भूपेश सिंह ने बताया कि जॉब कार्ड में सभी काम शामिल करने की बात थी, लेकिन केवल पीएम और सीएम आवास की जियो टैगिंग का काम ही शामिल किया है।
विज्ञापन
जबकि, संविदा कर्मियों की एचआर पॉलिसी जारी करने, उपायुक्त की अनुमति के बिना किसी भी संविदा कर्मी को न हटाने और आकस्मिक एवं मेडिकल अवकाश का आदेश अभी तक जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इससे करीब 40 हजार संविदा कर्मी प्रभावित हो रहे हैं। मनरेगा के अपर आयुक्त योगेश कुमार का कहना है कि एचआर पॉलिसी लागू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।