फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Energy Minister said, transfer negligent engineers in power system, JE of Mau and Azamgarh suspended

यूपी : ऊर्जामंत्री ने कहा, बिजली व्यवस्था में लापरवाह अभियंताओं का करें तबादला, मऊ व आजमगढ़ के जेई निलंबित

Mon, 25 Apr 2022 08:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Apr 2022 08:57 PM IST
सार

शिकायतें मिलने पर मऊ तथा आजमगढ़ के अवर अभियंता को निलंबित करने और बेहतर नतीजे न देने वाले अभियंताओं का तबादला करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
UP: Energy Minister said, transfer negligent engineers in power system, JE of Mau and Azamgarh suspended
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बिजली व्यवस्था में लापरवाही पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी विद्या भूषण से नाराजगी जताई। कहा कि अधिकारियों की लचर कार्यशैली व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शर्मा ने शिकायतें मिलने पर मऊ तथा आजमगढ़ के अवर अभियंता को निलंबित करने और बेहतर नतीजे न देने वाले अभियंताओं का तबादला करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


वह सोमवार को शक्ति भवन में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अफसरों के साथ वर्चुअल बैठक कर समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने उपभोक्ताओं व जनप्रतिनिधियों की शिकायतों तथा शासन व सरकार के निर्देशों को गंभीरता से न लेने वाले अफसरों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने को कहा। 
विज्ञापन

 
उन्होंने अधिकारियों से बिजली व्यवस्था में आने वाली दिक्कतें के संबंध में पूछा। शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर पूर्वांचल के एमडी से नाराजगी जताते हुए शिड्यूल के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा शिकायतों का त्वरित समाधान करने को कहा। बिजली आपूर्ति ठीक न होने से मऊ एवं आजमगढ़ के अधीक्षण अभियंता को क्षेत्र में भ्रमण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऊर्जा मंत्री ने विद्युत व्यवस्था की निगरानी के लिए अधीक्षण व अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारियों की मोबाइल टीम बनाने और उनकी निगरानी करने को कहा है। उपकेंद्र पर क्षतिग्रस्त उपकरणों के मेंटेनेंस, समस्याओं के शीघ्र समाधान, उपकेंद्र स्तर पर आपूर्ति एवं लोड का वास्तविक प्लान बनाकर 24 घंटे में परिवर्तन लाने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी में आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए उपकेंद्रों, फीडराें एवं ट्रांसफार्मर का लोड चेक करें और जरूरत पर लोड बढ़ाएं।


उन्होंने बिजली चोरी पर अंकुश, बड़े बकायेदारों पर प्रभावी कार्रवाई और राजस्व वसूली बढ़ाने पर भी जोर दिया। कहा कि खराब ट्रांसफार्मरों की समय से मरम्मत, फाल्ट, जर्जर व झूलते तारों के अलावा क्षतिग्रस्त पोल ठीक कराएं। बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक सिन्हा, कॉर्पोरेशन के  अध्यक्ष एम देवराज, एडीजी एस एन साबत, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed