फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Encounter between police and miscreants, constable and crook injured in ambedkar nagar

यूपी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से सिपाही और एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Sep 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
UP: Encounter between police and miscreants, constable and crook injured in ambedkar nagar
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर लूट में वांछित दो बदमाशों को महरुआ पुलिस ने शुक्रवार आधी रात करीब मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही घायल हुआ है, जबकि जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


बीते दिनों महरुआ क्षेत्र में हुई लूट की एक वारदात में वांछित बदमाश शुक्रवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। महरुआ पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना पर शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे करीब मिझौड़ा रोड पर हीड़ी पकड़िया गांव के निकट पुलिस टीम ने घेराबंदी की। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद एक बाइक से तीन बदमाश आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सिपाही सरफराज के पैर में जा लगी, जिससे वह गिर पड़ा। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें करौना मंशापुर निवासी अखिलेश के पैर में गोली लग गई। पुलिस टीम ने इसके बाद उसे और एक अन्य साथी सिलावट निवासी नितेश को पकड़ लिया। एक बदमाश फरार होने में सफल रहा। 

घायल सिपाही सरफराज और बदमाश अखिलेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत सामान्य थी। एएसपी अविनाश मिश्र ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से बिना नंबर की एक बाइक भी बरामद हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed