फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP employees to get seventh pay commission's benefits soon.

यूपी सरकार जल्द ही देगी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सौगात

Wed, 06 Jul 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
UP employees to get seventh pay commission's benefits soon.

केंद्र सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी देने के बाद प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों के लिए इसे लागू करने में जुट गई है।

विज्ञापन


सूबे के वित्त महकमे ने इस बाबत सातवें वेतन समिति के गठन के लिए प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट से मंजूरी लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कैबिनेट की अगली बैठक में इस बारे में फैसला हो सकता है।
विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों पर केंद्र के निर्णय के मद्देनजर प्रदेश सरकार को तीन फैसले करने हैं।

पहला, आयोग की जिन संस्तुतियों को केंद्र ने स्वीकार किया है, सहमत होने की दशा में उसे स्वीकार किया जाए। दूसरा, संस्तुतियों को प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में लागू करने के लिए सातवें वेतन समिति का गठन करने की मंजूरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा, वेतन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों का चयन किया जाए। अधिकारी के मुताबिक वित्त विभाग ने इस संबंध में कैबिनेट नोट तैयार कर विभिन्न विभागों से परामर्श लेने का काम शुरू कर दिया है।

दिसंबर तक चुनाव की आहट के कारण जल्द होगा फैसला

UP employees to get seventh pay commission's benefits soon.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव दिसंबर तक संभावित हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसका संकेत पहले ही कर चुके हैं।

ऐसे में सरकार चुनाव के पहले अपने कर्मचारियों को वेतन आयोग के फायदे देना चाहेगी। इस लिहाज से समिति को तेजी से काम शुरू  करना होगा। इसके लिए सबसे पहले समिति के गठन संबंधी कार्यवाही होनी है।

पूरा प्रयास है कि कैबिनेट की अगली बैठक में इस प्रस्ताव को रख दिया जाए। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही समिति का गठन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed