Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Embezzled Ram Mandir donation funds recovered; ₹12 lakh seized in Rudauli; accused's father says, "My son

राम मंदिर के दान में गबन: यहां से बरामद हुए 12 लाख; आरोपी कार मिस्त्री को एक साल पहले ट्रस्ट में मिली थी नौकरी

Sat, 13 Jun 2026 02:32 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 13 Jun 2026 02:32 PM IST
सार

राम मंदिर के दानपात्र से कथित धन गबन मामले में रुदौली क्षेत्र से 10 से 12 लाख रुपये बरामद किए गए। आरोपी मंदिर कर्मी के घर पर कार्रवाई हुई। मामले की जांच जारी है। बरामद धनराशि के स्रोत व उपयोग की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
UP: Embezzled Ram Mandir donation funds recovered; ₹12 lakh seized in Rudauli; accused's father says, "My son
राम मंदिर गबन मामला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राम मंदिर के दानपात्र से धन गबन के आरोप में रुदौली क्षेत्र के मीनापुर ठकुरन फगौली गांव में छापेमारी कर 10 से 12 लाख रुपये बरामद किए गए। कार्रवाई राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में की गई। बरामदगी आरोपी लवकुश मिश्रा के घर से हुई, जो मंदिर में कर्मी के रूप में कार्यरत रहा है।

विज्ञापन


लवकुश के पिता बच्चूलाल ने बताया कि ट्रस्ट के तीन-चार लोग उनके घर पहुंचे और ताला तोड़कर नकदी अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस धन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि वे गाजियाबाद में रह रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फैजाबाद में बन रहे मकान का उनके बेटे से कोई संबंध नहीं है और मकान निर्माण के लिए उन्होंने 10-12 बीघा खेत गिरवी रखा है। ग्रामीणों के अनुसार, लवकुश पहले कार मिस्त्री था और मंदिर में नौकरी मिलने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति तेजी से बदली थी। वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि कुछ रुपये घूर में छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

UP: Embezzled Ram Mandir donation funds recovered; ₹12 lakh seized in Rudauli; accused's father says, "My son
पुलिस ने रुदौली में छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लवकुश राम मंदिर में कर्मी के तौर पर कार्यरत रहा

आरोपी युवक लवकुश मिश्रा (27 वर्ष) राम मंदिर में कर्मी के तौर पर कार्यरत रहा। उस पर दानपात्र के चढ़ावे के पैसे का गबन करने का आरोप है। लवकुश के पिता बच्चूलाल ने बताया कि राम मंदिर से चंपत राय सहित तीन-चार लोग उनके घर आए थे। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फैजाबाद में बन रहे मकान का उनके बेटे से कोई संबंध नहीं है। यह मकान उन्होंने अपनी जमीन गिरवी रखकर बनवाया है। मेरा लड़का पिछले 5-6 महीने से राम मंदिर में काम कर रहा था। उसे वहां रवि मिश्रा ने काम पर लगवाया था। 

रवि मिश्रा हमारे समधी हैं। फैजाबाद में जिस मकान का निर्माण हो रहा है, उसके लिए हमने बहुत पहले जमीन खरीद ली थी। उस जमीन और मकान से मेरे लड़के का कोई लेना-देना नहीं है। मैं करीब 10-12 बीघा खेत गिरवी रखकर मकान बनवा रहा हूं। मेरा लड़का जो पैसा राम मंदिर से लेकर आया था, उसे जो लोग यहां आए थे, वे अपने साथ लेकर चले गए। अब उससे हमारा कोई मतलब नहीं है।

 

UP: Embezzled Ram Mandir donation funds recovered; ₹12 lakh seized in Rudauli; accused's father says, "My son
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

एक साल पहले उसे मंदिर ट्रस्ट में नौकरी मिली थी

ग्रामीणों के अनुसार, लवकुश पहले कार मिस्त्री था। शादी के बाद करीब एक साल पहले उसे मंदिर ट्रस्ट में नौकरी मिली थी। गांव आने पर वह खूब पैसे खर्च करता था, यहां तक कि एक बार उसने शराब ठेके पर 50 हजार रुपये उड़ाए थे। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस ने लवकुश की ओर से घूर में छिपाए गए रुपये भी बरामद किए हैं। 

लवकुश के बाबा जगदम्बा मिश्रा गांव वालों से कहते थे कि मेरा नाती पैसा बहुत कमा रहा है मंदिर में जिसको दर्शन करना हो उसे मेरा नाती करवा देगा। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग दबी जुबान कह रहे हैं कि लवकुश ने रुपयों को गांव के एक घूर में छिपा कर रखा था। पुलिस ने घूर से एक बोरी रुपया बरामद किया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed