फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIR: If the mobile number is not linked...then the online form cannot be filled, offline option is available i

एसआईआर : अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं...तो ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकेगा, दिक्कत आए तो ऑफलाइन का विकल्प उपलब्ध

Sat, 22 Nov 2025 09:41 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 22 Nov 2025 09:41 AM IST
सार

एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकता है। ऑनलाइन फॉर्म के लिए वोटर कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है, जबकि ऑफलाइन फॉर्म बीएलओ से लेकर जमा किया जा सकता है।

विज्ञापन
SIR: If the mobile number is not linked...then the online form cannot be filled, offline option is available i
यूपी में एसआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध है। मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए वोटर कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी है। अगर नंबर लिंक नहीं है तो ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाएंगे। हालांकि, परेशान होने की जरूरत है। ऑफलाइन फॉर्म हर किसी के लिए उपलब्ध है। जो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आसानी से भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


एसआईआर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया चार नवंबर से चल रही है। अधिकतर लोगों तक फॉर्म पहुंच चुका है। उनमें से भी अधिकतर लोग फॉर्म भरकर बीएलओ को सबमिट कर चुके हैं। जिन लोगों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास दो विकल्प हैं। वह घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा। यहां वोटर सेवाओं के कॉलम में एसआईआर फॉर्म मिल जाएगा। आसानी से अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन फॉर्म भर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

...तब अपनाएं ऑफलाइन व्यवस्था

अगर ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं तो अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें। उनसे फॉर्म लेकर भरें और उन्हें ही वापस सबमिट कर दें। ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए सिर्फ एपिक नंबर की जरूर होगी। साथ में नाम, पता, मोबाइल नंबर भरना होगा।

 

ऐसे पता करें बीएलओ का नाम-नंबर

सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि अगर किसी के पास बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर नहीं पता है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक क्लिक पर आपको ये जानकारी मिल जाएगा। इसके लिए https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाना होगा। 

यहां तीन तरह से बीएलओ का नाम व इलेक्ट्रोरल रोल मिल जाएगा। पहले विकल्प में आप एपिक नंबर से सर्च कर सकते हैं। दूसरे में वोटर कार्ड की डिटेल भरकर व तीसरे में मोबाइल नंबर से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

एसआईआर संबंधी कोई जानकारी चाहिए है तो 0522-1950 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यहां से भी एसआईआर फॉर्म से लेकर बीएलओ आदि के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed