UP: यूपी में अवैध घुसपैठियों के लिए बनेंगे अस्थायी डिटेंशन सेंटर, सीएम योगी का निर्देश- सख्त कार्रवाई करें
Action on Illegal Immigrants in UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध घुसपैठ को लेकर अफसरों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए अस्थायी डिटेंशन सेंटर का निर्माण किया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम ने यह निर्देश भी दिया है कि घुसपैठियों को रखने के लिए प्रत्येक जिले में अस्थाई डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं। इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता वाले अवैध रूप से भारत आए लोगों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं ठहराया जाएगा। डिटेंशन सेंटर में रखे गए अवैध घुसपैठियों को तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश भेजा जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र, असम और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अवैध घुसपैठियों को वापस उनके देश भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
महाराष्ट्र से अब तक एक हजार से अधिक घुसपैठियों को वापस भेजा जा चुका है। इसी तरह उत्तराखंड में भी 18 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार करने के बाद डिपोर्ट किया जा चुका है। वहीं दिल्ली में भी घुसपैठियों पर कार्रवाई जारी है। अब यूपी में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
ये भी पढ़ें - पाकिस्तान भेजा गोपनीय डाटा : सुल्तानपुर का युवक गिरफ्तार, छह महीने में एक बार घर आता था; केरल पुलिस ने उठाया
बांग्लादेशी और रोहिंग्या हुए गिरफ्तार
बता दें कि यूपी में बीते आठ साल के दौरान करीब 200 बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा जिलों की पुलिस भी कार्रवाई करती रहती है। बाद में इनको वापस भेजने की कवायद भी होती है, हालांकि न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने में ज्यादा समय लग जाता है।अधिकतर खुद को पश्चिम बंगाल और असम का निवासी बताते हैं। घुसपैठ करने के बाद वह भारतीय नागरिकता के दस्तावेज भी आसानी से हासिल कर लेते हैं। जिसकी वजह से पुलिस को उनके मूल पते से सत्यापन कराना पड़ता है। अब सीएम के निर्देश के बाद यह प्रक्रिया तेजी से पूरी करके उनको पश्चिम बंगाल और आसाम की सीमा से वापस भेजा जाएगा।