फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electricity consumers in the state are facing a severe hit, with the cost of smart meters adding up to ma

UP: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने जा रहा है असर, स्मार्ट मीटर का खर्च जुड़ते ही महंगी होगी बिजली

Mon, 05 Jan 2026 09:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Jan 2026 09:19 PM IST
सार

Expensive electricity in UP: भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में स्पष्ट आदेश दिया गया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर की किसी भी प्रकार की लागत प्रदेश के उपभोक्ताओं पर नहीं डाली जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Electricity consumers in the state are facing a severe hit, with the cost of smart meters adding up to ma
यूपी में महंगी हो सकती है बिजली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पावर कार्पोरेशन ने वर्ष 20265-27 के वार्षिक राजस्व आवश्यकता प्रस्ताव में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का खर्च करीब चार हजार करोड़ रुपये बताया है। यह खर्च टैरिफ में जोड़ा गया तो पांच से छह फीसदी तक बिजली महंगी हो जाएगी। इसके अलावा अन्य खर्चे अलग से जुड़ेंगे। इसकी भनक लगते ही राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने विरोध शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन ने बिजली कंपनियों की ओर से वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर)का प्रस्ताव दाखिल कर दिया है। इस प्रस्ताव में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का खर्च मार्च 2026 तक करीब 38 सौ से चार हजार करोड़ रुपये बताया गया है। अकेले स्मार्ट प्रीपेड मीटर का खर्च टैरिफ में जुड गया तो पांच से छह फीसदी तक बिजली महंगी हो सकती है। इसके अलावा अन्य खर्चे अलग से जुड़ेने तय है। क्योंकि कार्पोरेशन ने एआरआर में कई तरह के खर्च और घाटे को जोड़कर आकलन किया है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में स्पष्ट आदेश दिया गया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर की किसी भी प्रकार की लागत प्रदेश के उपभोक्ताओं पर नहीं डाली जाएगी। ऊर्जा मंत्री द्वारा विधानसभा में यह बयान दिया गया है कि मौजूदा बिजली मीटर हटाकर लगाए जाने वाले स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कोई भी लागत सीधे उपभोक्ताओं से नहीं ली जाएगी। इसके बाद भी एआरआर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का एक वर्ष का खर्च करीब 38 सौ से चार हजार करोड़ रुपये दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पावर कॉरपोरेशन प्रति स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रति माह ओपेक्स मॉडल में उपभोक्ताओं पर भार डालने की कोशिश कर रहा है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। एआरआर में किया गया प्रस्ताव भारत सरकार के आदेशों का उलंघन है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर परियोजना के अंतर्गत लगभग 18,885 करोड़ के अनुमोदित टेंडर को बढ़ाकर लगभग 27,342 करोड़ में कंपनियों को दिया गया है। इस बढ़ी हुई लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डालने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed