फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections: Yogi and Swatantra Dev took command of 84 seats lost, both leaders started their tour

यूपी चुनाव : योगी और स्वतंत्र देव ने संभाली हारी हुई 84 सीटों की कमान, दोनों नेताओं ने दौरा शुरू किया

Tue, 28 Sep 2021 08:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Sep 2021 08:54 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव-2017 में भाजपा ने 384 सीटों पर चुनाव लड़कर 312 सीटें जीती थी और 72 सीटें हारी थी।

विज्ञापन
UP Elections: Yogi and Swatantra Dev took command of 84 seats lost, both leaders started their tour
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा चुनाव-2017 और उसके बाद हुए उप चुनावों में हारी 84 सीटों पर 2022 में कमल खिलाने की कमान संभाल ली है। दोनों नेताओं ने हारी हुई सीटों पर चुनावी बिसात बिछाने के लिए दौरा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव-2017 में भाजपा ने 384 सीटों पर चुनाव लड़कर 312 सीटें जीती थी और 72 सीटें हारी थी। उसके बाद हुए उप चुनाव में भाजपा ने चार सीटें हारीं। सुभासपा से गठबंधन टूटने के बाद पार्टी ने 2017 में उन्हें दी गई आठ सीटों को भी हारी हुई सीटों की संख्या में शामिल कर लिया। इस तरह प्रदेश में 84 सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा या सहयोगी अपना दल के विधायक नहीं हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने 2022 में इन सीटों पर जीत के लिए एक साल पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। इन सीटों पर पार्टी के दिग्गज नेताओं, राज्यसभा सदस्यों, निगम, बोर्ड के अध्यक्षों और विधान परिषद सदस्यों को प्रभारी बनाया है। इन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों ने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के फार्मूले के अनुसार दौरा कर अपना फीडबैक पार्टी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार और संगठन ने उस फीडबैक के अनुसार पहले चरण में इन सीटों पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री इन सीटों पर जाकर वहां की आवश्यकता के अनुसार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। वहीं इस अवसर पर आयोजित सभा को मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी संबोधित कर रहे हैं। योगी और स्वतंत्र देव बुधवार को बाराबंकी के सदर, सीतापुर के सिधौली विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। वहीं बृहस्पतिवार को कानपुर नगर की आर्य नगर और उन्नाव पूर्वा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed